Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

ग्वालियर को दुनिया में मिल सकती है सिटी आफ म्यूजिक के रूप में पहचान

Whats App

ग्वालियर। यूनेस्को की सूची में ग्वालियर का संगीत सात दिन में शामिल हो सकता है, क्योंकि यूनेस्को ने इन सात दिनों के अंदर विश्वभर के देशों द्वारा क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की संगीत श्रेणी में प्रतिस्पर्धा की थी, लेकिन भारत की ओर से ग्वालियर का नाम इस श्रेणी के लिए भेजा गया था। ग्वालियर के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में शामिल होने की अनेकों संभावनाएं हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि ग्वालियर इस कैटेगरी में शामिल हो सकेगा और यहां के संगीत को विश्वभर में पहचान मिल सकेगी।

ऐतिहासिक शहर ग्वालियर के शास्त्रीय संगीत व ध्रुपद को विश्वव्यापी पहचान मिल सकती है। केंद्र सरकार ने ग्वालियर को क्रिएटिव सिटी नेटवर्क की संगीत श्रेणी में शामिल किए जाने का प्रस्ताव यूनेस्को भेजा था। यूनेस्को नवंबर में सात दिनों के अंदर विश्वभर से भेजे गए नामों की घोषणा कर सकता है। सिटी आफ म्यूजिक कैटेगरी में शामिल हो जाने के बाद ग्वालियर में ध्रुपद संगीत को सीखने के लिए विश्वभर से विद्यार्थी आ सकेंगे। इसके साथ ही ग्वालियर का ध्रुपद विश्वभर में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाएगा

इन सात खूबियों से ग्वालियर हो सकता है शामिल

Whats App

यूनेस्कों द्वारा किसी भी शहर को सिटी आफ म्यूजिक में शामिल करने के लिए सात प्रकार के गुर देखे जाते हैं। इनमें शहर को संगीत का निर्माण और एक्टीविटी, म्यूजिकल फेस्टीवल और इवेंट का अनुभव होना चाहिए। संगीत विद्यालय और महाविद्यालय होने चाहिए। म्यूजिक इंडस्ट्रीज को प्रचारित किया गया हो। अनऔपचारिक शिक्षा केंद्र। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकें।

ग्वालियर में यह सातों चीजें काफी पहले से हैं

स्मार्ट सिटी ने शहर की शासकीय दीवारों पर संगीत से जुड़ी बाल पेंटिंग आदि बनवाई थीं, जो कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए थीं। इसके साथ ही डिजीटल म्यूजियम में एक अलग गैलरी के माध्यम से संगीत की विस्तृत जानकारियों को उपलब्ध कराया गया है। वहीं महाराज बाड़ा स्थित टाउन हाल भी बनकर तैयार है, जहां संगीत के आयोजन हो सकेंगे। इसके साथ ही संगीत की साधना के लिए तानसेन जन्मस्थली बेहट के विकास की योजना बनाई गई है। जहां संगीत शिक्षा केंद्र के साथ ही सुविधाजनक स्थल विकसित किया जाएगा। ग्वालियर शहर के समीप स्थित पवाया व बरई पनिहार आदि पुरातत्व महत्व के रंगमंचों को भी संगीत के दृष्टिगत विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्वालियर में संगीत महाविद्यालय व विश्वविद्यालय भी हैं। साथ ही हर साल तानसेन समारोह का आयोजन यहां किया जाता है।

यूनेस्को में शामिल होने से यह होगा फायदा

यूनेस्को के सिटी आफ म्यूजिक में शामिल हो जाने के बाद शहरवासियों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इससे ग्वालियर में पर्यटकों के आने का सिलसिला बढ़ जाएगा। पर्यटन से शहरवासियों के आय के साधनों में भी बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही शास्त्रीय संगीत को प्यार करने वाले ग्वालियर में इस विद्या को हासिल करने के लिए आएंगे। क्योंकि ग्वालियर में कई संगीत घराने हैं, साथ ही यहां पर संगीत महाविद्यालय व विश्वविद्यालय भी हैं।

यूनेस्को सात दिनों में कभी भी क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के नामों की घोषणा कर सकता है। इसमें ग्वालियर का नाम शामिल होने की सभी संभावनाएं हैं। हम लोग भी यूनेस्को की सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं।जयति सिंह, सीईओ स्मार्ट सिटी

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374