Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के शादी की गेस्ट लिस्ट हुई लीक, करण जौहर समेत इन सितारों का नाम आया सामने

Whats App

नई दिल्ली। कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनके भव्य आयोजन में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सामने आई है। खबर है कि ये जोड़ा बॉलीवुड के अपनी करीबी दोस्तों को 7 से 9 दिसंबर तक खुद को फ्री रखने की गुजारिश कर रहा है। करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल जैसे ए-लिस्टर्स स्टार्स के शादी में शामिल होने की सूचना है

होटल की बुकिंग हुई पूरी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा। हालांकि शादी के लिए होटल में बुकिंग हो चुकी है, इसकी अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। इस वीआईपी वेडिंग के आयोजन के लिए कई इवेंट कंपनियां मिलकर काम करेंगी। अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग-अलग कंपनियों को काम पर रखा जा रहा है, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने इसकी पुष्टि की है

Whats App

गेस्ट लिस्ट आई सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंपनी प्रतिनिधि सवाई माधोपुर के अलग-अलग होटलों में कमरों की रेकी कर रहे हैं। इन टीमों ने गेस्ट को एयरपोर्ट से होटल ले आने ले जाने के लिए कार किराए पर लेनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शहर में कार की कमी के चलते दूसरे शहरों से भी मंगाया जा रहा है।

विक्की ने बताया कैसी चाहिए दुल्हनिया 

विक्की कौशल हाल ही में बियर ग्रिल्स के साथ अपने डर और कई खतरों का सामना करने के लिए ‘इन टू द वाइल्ड’ शो का हिस्सा बने। इस शो के दौरान विक्की कौशल ने कई हैरतअंगेज कारनामे किए। साथ ही साथ शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सारी बातचीत की है। विक्की ने शो में अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद किया। लेकिन इन सबसे खास बात ये रही कि शो के दौरान विक्की ने बताया है कि उन्हें कैसी दुल्हनिया चाहिए।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374