Breaking
उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?

पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की बेटी की आज आएगी बरात, सिवान के प्रतापपुर से देखिए आयोजन की तस्‍वीरें

Whats App

पटना। सिवान के दिवंगत पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन (Md Shahabuddin) की बेटी हेरा शहाब का निकाह आज होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए कई गणमान्‍य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कई मंत्री, अभिनेता, उद्योगपति आदि शामिल हैं। आयोजन को भव्‍य रूप देने की तैयारी की गई है। हजारों लोगों के दावत की व्‍यवस्‍था है। निकाह को लेकर प्रतापपुर को सजाया-संवारा गया है। निकाह की तैयारी तो 10 दिनों से चल रही है। अब बरातियों और मेहमानों का इंतजार है। पूर्व सांसद के मकान समीप मेहमानों को रहने, खाने तथा मेहमान नवाजी के लिए कई बीघा में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। देखरेख करने वालों के अनुसार इस शादी में 30 हजार से अधिक लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है।

गोरखपुर के रामवृक्ष गुप्‍ता की देखरेख में बन रहा भोजन 

मेहमानों एवं अन्य गणमान्य लोगों के लिए भोजन बनाने के लिए गोरखपुर से बावर्ची रामवृक्ष गुप्ता 200 लोगों के साथ प्रतापपुर पहुंचे हैं। बावर्ची ने बताया कि 28 हजार लोगों का खाना तैयार हो रहा है। इसमें 22 हजार लोगों के लिए मांसाहारी तथा तीन हजार लोगों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है तथा तीन हजार वीआइपी लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। खाना बनाने के लिए एक बीघा में पंडाल बनाया गया है। दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन के चचेरे भाई मो. शेख इजहारुल हक ने बताया कि अतिथियों के ठहरने के लिए शहर के विभिन्न होटलों में व्यवस्था की गई है। यहां बरात के बाद सभी अतिथि एवं बराती होटल में विश्राम करेंगे। निकाह के लिए आकर्षक ढंग से स्टेज बनाया गया है जहां निकाह का कार्यक्रम किया जाएगा। इसके अलावा पैतृक घर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। मस्जिद से समीप प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वहीं शादी समारोह को देखने को ले लोगों में उत्साही माहौल है।

उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374