Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

कंगना रनौत ने उड़ाया महात्‍मा गांधी के ‘मंत्र’ का मज़ाक तो पड़पोते ने कहा- वह लाइमलाइट के लिए उल जुलूल बातें करती हैं

Whats App

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकसर अपनी बयान बाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में कंगना ने यह कर सनसनी मचा दी थी की हमें असली आज़ादी 2014 में मिली है, जिस पर कई राजनेताओं ने कंगना पर सवाल उठाए और उनके इस बयान पर गिरफ्तारी की भी मांग की।

कंगना रनौत सिर्फ लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं
वहीं अब इन सब के बीच राष्‍ट्रपति महात्‍मा गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल मचा है। अब महात्‍मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने भी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि कंगना रनौत सिर्फ लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं, इसलिए वह उल-जुलूल बातें करती रहती हैं। उनका कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि इस पर हमें कुछ कमेंट करना चाहिए। हम उसे (कंगना) बड़ा नहीं बनाना चाहते..नो कमेंट।

कंगना ने महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का उड़ाया था मज़ाक 
बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को दावा किया था कि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि दूसरा गाल आगे करने से भीख मिलती है न कि आजादी।

Whats App

तो वहीं इससे पहले कंगना रनौत ने पिछले हफ्ते कहा था कि 1947 में भारत को आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी, असली स्वतंत्रता 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई. रनौत ने इंस्ट्राग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर महात्मा गांधी को निशाना बनाया और कहा कि अपने नायकों को समझदारी से चुनो।

दरअसल, कंगना ने एक अखबार की पुरानी खबर साझा की थी जिसकी हेडलाइन थी, ‘गांधी, अन्य नेताजी को सौंपने के लिए सहमत हुए थे।  कंगना रनौत ने इस खबर की कटिंग के साथ लिखा था कि या तो आप गांधी के प्रशंसक हैं या नेताजी के समर्थक हैं, आप दोनों एक साथ नहीं हो सकते हैं… चुनो और फैसला करो।’

दूसरी गाल आगे करने से किसी को आज़ादी नहीं मिलती, भीख मिलती है
इसके बाद कंगना ने महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस बात के सबूत हैं कि वह चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी दी जाए, कंगना ने कहा था कि ये वही लोग हैं जिन्होंने हमें सिखाया, अगर कोई आपको थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल आगे कर दो और इस तरह आपको आजादी मिलेगी, इस तरह से किसी को आज़ादी नहीं मिलती, ऐसे भीख मिल सकती है, अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374