Breaking
कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

सीएम चन्‍नी मंत्रियों व अफसरों संग जाएंगे करतापुर साहिब, नवजाेत सिद्धू को नहीं मिली अनुमति

Whats App

चंडीगढ़/डेरा बाबा नानक। Kartarpur Corridor Reopen: करतारपुर कारिडोर के खुलने के दूसरे दिन आज पाकिस्‍तान‍ स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह पंजाब भाजपा नेताओं का दल करतारपुर साहिब रवाना हुआ। इसके साथ ही सुबह से श्रद्धालुओं को जांच के बाद रवाना किया जा रहा है। आज मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंंह चन्‍नी के नेतृत्‍व में राज्‍य कैबिनेट के मंत्री और वरिष्‍ठ अधिक‍ारियों का दल कारिडोर होकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर जाने की अनुमति नहीं मिली है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार उनको भी चन्‍नी और मंत्रियों के साथ करतारपुर साहिब जाना था। वह अब 20 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब जाएंगे।

आज करतारपुर कारिडोर से करीब 250 श्रद्धालुओं को पाकिस्‍तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। इन श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्‍ट की रिपोर्ट और कोरोना वैक्‍सीन की डोज लेने का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही आगे जाने दिया जाएगा। सुबह से करतारपुर कारिडोर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्‍ट किया जा रहा है और उनको पल्‍स पालियो दवा की बूंदें पिलाने के बाद ही जाने‍ दिया जा रहा है। बता दें कि करतारपुर कारिडोर के दोबारा खुलने के पहले दिन 17 नवंबर को 49 श्रद्धालु श्री करतारपुर साहिब गए थे।

नवजोत सिद्धू  20 नवंबर को जाएंगे करतारपुर साहिब      

Whats App

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार के शिष्टमंडल के साथ करतारपुर साहिब जाने की अनुमति नहीं मिली है। इस कारण सिद्धू आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में गुरुपर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में नतमस्तक नहीं हो पाएंगे। सिद्धू के मीडिया सलाहकार जगतार सिद्धू ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सारे दस्तावेज पूरे थे लेकिन उन्हें वीरवार के बजाए 20 नवंबर को करतारपुर साहिब जाने की अनुमति मिली है।

सिद्धू के मीडिया सलाहकार जगतार सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक विद्वेष के कारण ऐसा किया है। उल्लेखनीय है कि इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद नवजोत सिद्धू पाकिस्तान चले गए थे, तब नवजोत सिद्धू पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जावेद बाजवा से गले मिलने के कारण सुर्खियों में आ गए थे। इसका व्यापक विरोध हुआ लेकिन सिद्धू ने स्पष्ट किया कि बाजवा ने उनको करतारपुर कारिडाेर खोलने के बारे में बताय तो उन्‍होंने बाजवा को गले लगा लिया।

कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला     |     हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374