Breaking
निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी एडवेंचर आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स में प्रोफेशनल्स ने दिखाया अपना हुनर चरगवां के तिनेटा में तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत चार बच्‍चों की मौत; दो बच्चे घायल

सुबह धुंध का रहा असर, दोपहर में निकली धूप शाम तक हल्की बूंदाबांदी होने के आसार

Whats App

इंदौर। शुक्रवार सुबह शहर में धुंध का असर रहा लेकिन दोपहर के बाद धूप भी निकली। गुरुवार रात को जहां देर रात तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं बारिश की हल्की बौछारे पड़ीं। गुरुवार शाम से ही जहां शहर में उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह पूर्वी हवाएं औसतन 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

शहर में सुबह 6.30 से आठ बजे तक दृश्यता दो हजार मीटर तक रही। शहर में कम ऊंचाई के बादलों के कारण धुंध का असर दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। इंदौर में शुक्रवार शाम तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर में बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए इंदौर संभाग तक ट्रफ लाइन जा रही है। इस वजह से अभी अरब सागर से नमी आ रही है। वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ हैं। गुरुवार को इंदौर, धार, उज्जैन, व ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हुई।

Whats App

वहीं नीमच व मंदौर में मध्यम से भारी बारिश हुई। अगले दो से तीन दिनों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग व बैतूल जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। इंदौर में 20 नवंबर तक बारिश का असर रहेगा शनिवार व रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उसके बाद कोहरे का असर दिखाई देगा।

निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |     सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी     |     लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार     |     भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती     |     गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा     |     आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर     |     अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस     |     एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी     |     एडवेंचर आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स में प्रोफेशनल्स ने दिखाया अपना हुनर     |     चरगवां के तिनेटा में तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत चार बच्‍चों की मौत; दो बच्चे घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374