Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, लालू ने किसानों को दी बधाई, बोले- पहलवानी से नहीं चलता देश

Whats App

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को गुरु पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के दिन देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून को वापस लेने का एलान किया। केंद्रीय कृषि कानूनों की वापसी से उत्साहित राजद ने अपने अन्य मुद्दों पर आगे की लड़ाई जारी रखेगा। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बयान जारी कर कहा है कि बेरोजगारी, महंगाई और निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पहलवानी से नहीं चलता है देश- लालू यादव

कृषि कानूनों की वापसी को लालू ने किसानों, गरीबों और मेहनतकश लोगों की जीत बताया और शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक किसान सत्याग्रह के सफल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान और देश की जीत है। लालू ने ट्वीट किया है कि, पूंजीपरस्त अहंकारी सरकार और उसके मंत्रियों ने किसानों को आतंकी, खालिस्तानी, आढ़तिए, मुट्ठीभर लोग, देशद्रोही इत्यादि कहकर भारत की एकता और सौहार्द को खंड-खंड कर श्रमशील आबादी में अविश्वास पैदा किया। उन्होंने आगे केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, देश संयम, शालीनता, विवेकपूर्ण, लोकतांत्रिक और समावेशी निर्णयों से चलता है न कि पहलवानी से।

Whats App

‘बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण के खिलाफ जंग जारी रहेगी’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार के इस फैसले प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने इसे किसानों की जीत और पूंजीपतियों, राज्य-केंद्र सरकार की हार बताया। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि, किसानों ने पूंजीपरस्त सरकार को झुकने पर मजबूर किया। बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण के खिलाफ जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यूपी, उत्तराखंड एवं पंजाब में हार के डर से तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेना पड़ा। उपचुनाव हारने पर भाजपा ने पेट्रोल-ड़ीजल पर दिखावटी ही सही लेकिन थोड़ा सा टैक्स कम किया।

लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि आगे भी जनता के हितों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374