Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में गिरी तीन मंजिला इमारत, 3 बच्चों की मौत; रेसक्यू ऑपरेश जारी

Whats App

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में देर रात भारी बारिश के कारण एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिरने से 3 बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। इमारत के मलबे में अब भी 4 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।

बारिश-बाढ़ से अभी तक देश के दक्षिण राज्य जूझ रहे हैं। केरल में लगातार हो रही बारिश के चलते पथानामथिट्टा पंबा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा आज (20 नवंबर) के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है। जिला कलेटक्टर दिव्य एस अय्यर ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे इस सप्ताह के अंत तक तेलंगाना के कुछ इलाकों में मध्यम और कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र और तमिलनाडु में बाढ़ के कारण जनजीवन लगातार अस्त-व्यस्त हो गया है।

jagran

Whats App

आज यूपी-हरियाणा और राजस्थान में होगी बूंदाबांदी

इसके साथ ही मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, बारिश का कहर यूपी-हरियाणा और राजस्थान तक भी पहुंचने वाला है। अगले कुछ घंटों में हरियाणा के रेवाड़ी और यूपी के बदायूं, कासगंज, सिकंदर राव, हाथरस, जलेसर, एटा, सादाबाद, आगरा सहित राजस्थान के भरतपुर, महावा, बयाना में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

बता दें आंध्र प्रदेश के कड़पा जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग लापता हैं। बाढ़ में मांदपल्ले, अकेपडु और नंदालुरु गांव में आंध्र प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की तीन बसें फंस गईं जिसमें 30 लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है। मुख्यमंत्री वाई एस रेड्डी आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

वहीं, तमिलनाडु के वेल्लौर जिले में शुक्रवार को भारी बारिश में एक मकान ढह जाने से उसमें रहने वाले नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।परिवार जिस समय सो रहा था उसी दौरान मकान ढह गया था।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374