Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

गोपालगंज।शराब तस्करों ने पुलिस जीप में मारी ठोकर, पुलिसकर्मी घायल।

Whats App

हितेश वर्मा।

स्थानीय थाने के दिघवा दुबौली- धर्मबारी मुख्य पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग कर रही पुलिस जीप में तस्करों द्वारा जोरदार टक्कर मारी गई। इस हादसे में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एएसआई राधिका रमण प्रसाद सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के संबंध में जख्मी एएसआई राधिका रमण प्रसाद के बयान पर छह शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हरदिया के तरफ होम डिलीवरी शराब तस्करी की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने धर्मबारी-हरदिया पथ पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस बीच सिल्वर कलर की बोलेरो आ रही थी। बोलेरो चालक को गाड़ी रोकने का संकेत दिया गया। लेकिन वह तेजी व लापरवाही से पुलिस जीप में ठोकर मारते हुए भाग निकला। पुलिस बल ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बोलेरो चालक का पीछा किया। रेवतिथ गांव के समीप अपने को धीरे पाकर शराब तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने बोलेरो में बैठे जिले के धर्मपरसा गांव के अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने घंटों पूछताछ की।  बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस पदाधिकारियों को जान मारने की नियत से जीप में ठोकर मारी गई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374