Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

रामनाथ ठाकुर ने कहा- नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने रचा इतिहास

Whats App

दरभंगाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का कार्यकाल प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल के रूप में साबित हुआ है।

रामनाथ ठाकुर ने यहां ‘समदर्शी- नेतृत्व और समावेशी विकास’ विषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम के आलोक में दरभंगा जिला जद (यू) के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध, भगवान महावीर, सम्राट अशोक तथा चाणक्य चंद्रगुप्त के आदर्शों तथा जेपी लोहिया अंबेदकर एवं कर्पूरी की नीतियों को आत्मसात कर नीतीश कुमार ने अपने शासन में समानता समग्रता एवं धार्मिक सछ्वावना का एक अनूठा प्रयोग कर यह साबित कर दिया है कि वे विकास के मुद्दे पर बिहार के लिए वास्तविक रूप से विश्वकर्मा है।

सांसद ठाकुर ने नीतीश कुमार की नीतियों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में समाज के सभी तबको का सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हुआ है। अपनी नेतृत्व क्षमता के बदौलत वास्तविक रूप से कानून का राज स्थापित किया तथा विकास कार्यों के साथ साथ लगातार सामाजिक अभियान चलाकर राजनीति को समाज सुधार का जरिया बनानेवाले वे देश के इकलौते मुख्यमंत्री के रूप में भी स्थापित हुए।

Whats App

ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाजवादी विचारधारा का असली उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि सुंदर, सशक्त, स्वावलंबी और सुनहरे बिहार के निर्माण के लिए महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लाहिया, संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेदकर एवं कर्पूरी ठाकुर के विचारों को मूर्त रूप देकर व्यावहारिक समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374