Breaking
अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को सता रहा फिर से ‘किडनैपिंग’ का डर, बोला उसके खिलाफ हो रही साजिश

Whats App

नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने कहा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसने आरोप लगाया है कि उसे फिर किडनैपिंग करने की साजिश हो रही है। उसे एंटीगुआ से गयाना ले जाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी इस वक्त एंटीगुआ में मौजूद है। भारत की जांच एजेंसियां मेहुल चोकसी को वापस देश लाने की कोशिश लगातार कर रही हैं। ताकी उसके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में मेहुल चोकसी अपनी खराब तबीयत का हवाला देकर बच गया था। डोमिनिका के कोर्ट ने उसे जमानत देकर डोमिनिका से एंटीगुआ वापस जाने की इजाजत दे दी थी। दरअसल, भारत की एजेंसियों ने मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया था कि चोकसी को मेडिकल आधार पर जमानत मिल गई थी।  कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत के तौर पर 10 हजार कैरिबियाई डॉलर यानी करीब 2 लाख 75 हजार रुपये जमा करने का आदेश दिए थ

Whats App

बैरिस्टर माइकल पोलक ने बताया था कि मेहुल चोकसी कुछ हफ्तों से बहुत कठिन दौर से गुजर रहा था। कोर्ट की तरफ से कहा गया गया कि मेडिकल आधार पर राहत मिलना जरूरी था, जिससे वो अपना इलाज करा सकते हैं और अपने परिवार की मदद कर सकते हैं।

इससे पहले मेहुल चोकसी के परिवार और वकीलों ने आरोप लगाया था कि चोकसी को एंटीगुआ के जॉली हार्बर इलाके से भारतीय एजेंसियों के एजेंटों ने किडनैप कर लिया था और फिर 23 मई को उसे जबरन डोमिनिका ले जाया गया था.

अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |     सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी     |     लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार     |     भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374