Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

RPF बैंड से निकली देशभक्ति गीतों की धुन; ऐ मेरे वतन के लोगों…की धुन सुन छलके आंसू

Whats App

बिलासपुर: RPF के बैंड शो में निकले देशभक्ति गीतों के धुन ने लोगों का मन मोह लिया।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार रात अरपा का तट देश भक्ति गीतों की धुन से गूंज उठा। रिमझिम फुहारों के बीच जोन RPF के जवानों ने बैंड पर सुमधुर धुन बजाकर लोगों को आनंदित कर दिया। लोगों के मन में देश भक्ति की हिलोरे उठने लगी। वहीं, ऐसा लग रहा था जैसे बैंड से निकले देश भक्ति गीतों को सुनकर रिवर व्यू रोड में लगा तिरंगा भी झूम रहा हो।दरअसल, आजादी के 75वें वर्ष को केंद्र सरकार की ओर से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन में रेलवे सुरक्षा बल भी सहभागिता निभा रहा है। रेलवे की ओर से सभी मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें RPF के अधिकारी और जवानों ने तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाली और लोगों को राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूक किया।बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच अफसर और शहरवासियों की जुटी भीड़।देश भक्ति गीतों की धुन पर थिरके युवाबैंड शो में RPF की टीम ने देश भक्ति गीतों की सुमधुर धुन सुनाई। इसके साथ ही फिल्मी और धार्मिक गीतों की धुन सुनाकर सबका मन मोह लिया। बैंड पर ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी…, वंदे मातरम जैसे गीतों की धुन से भाव-विभोर किया तो वहीं ऐ वतन, ऐ वतन… सहित अन्य गीतों की धुनों पर युवा थिरकते भी नजर आए।DRM, RPF के IG सहित अफसर रहे मौजूदइस कार्यक्रम में रेलवे के DRM आलोक सहाय, RPF के IG एएन सिन्हा, सीनियर DSC ऋषि शुक्ला, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के साथ ही शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस आयोजन के दौरान 60 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी लहतरा रहा।अरपा किनारे रिवर व्यू में लगा है 60 फीट ऊंचा तिरंगाअरपा नदी के किनारे बने रिवर व्यूू रोड चौपाटी में नगर निगम ने 60 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया है। आकर्षक दूधिया रोशनी में तिरंगे की चौपाटी और तिरंगे की सुंदरता देखते ही बनती है। बुधवार की रात जब यह आयोजन शुरू हुआ, तब तिरंगा अपनी ऊंचाई में लहरा रहा था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि RPF बैंड की धुन सुनकर तिरंगा झंडा भी हिलोरे मार रहा है।देश भक्ति गीतों की धुन ने रिवर व्यू रोड में समां बांधे रखा।सीनियर DSC बोले- जागरूकता लाने RPF ने किया प्रयासइस आयोजन के संबंध में रेलवे के सीनियर DSC ऋषि शुक्ला ने कहा कि अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में अलग-अलग तरीके से आयोजन किया जा रहा है। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल की ओर से रैलियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाइक तिरंगा यात्रा के बाद बैंड शो का आयोजन भी इसी का हिस्सा था। इसके माध्यम से लोगों में राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। RPF के इस बैंड शो को दर्शकों ने भी खूब सराहा।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374