Breaking
मंडला में बारातियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार इंदौर में दो पहिया सवार दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना.. जौनपुर में क्या कहता है वोटों का गणित, धनंजय सिंह के बाहर आने से क्या कुछ बदलेगा? MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल.. वीडी शर्मा नफरत और घृणा वाले स्कूल से पढ़े हैं... मंगलसूत्र बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के जीतू पटव... शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर.... दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात... गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो युवक ने ससुराल वालों को किया फोन.. बोला तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर ले जाओ झारखंड: रांची में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; 15 जख्मी

दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, तालाब में डूबा; मिर्गी का दौरा आने की आशंका

Whats App

बिलासपुर: नगर पंचायत ने शव उठाने भेज दिया कचरा गाड़ी।बिलासपुर में पुलिस और नगर पंचायत का अमानवीय चेहरा सामने आया है। 15 अगस्त की दोपहर एक ग्रामीण की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाने के लिए नगर पंचायत ने कचरा गाड़ी भेज दिया। हालांकि, परिजनों ने आपत्ति जताई और कचरा गाड़ी में शव ले जाने से मना कर दिया। इसके चलते उन्हें किराए में पिकअप मंगानी पड़ी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।मल्हार के नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक तीन निवासी किशन कैवर्त्य (22) प्राइवेट काम करता था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था। पानी में डुबकी लगाकर वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। पहले तो दोस्तों का ध्यान नहीं गया, लेकिन जब उसके चप्पल पानी में तैरने लगे, तब दोस्तों ने देखा।युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।दो घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाशउन्होंने ग्रामीणों की मदद से तालाब में उसकी तलाशी शुरू की। तालाब में बारिश का पानी लबालब भर गया है, जिसके चलते उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। तब तक उसके परिजन भी पहुंच गए थे।नगर पंचायत का अमानवीय चेहराकिशन के परिजनों ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी। इस पर नगर पंचायत ने शव ले जाने के लिए कचरा गाड़ी भेज दिया, जिसे देखकर परिजनों ने कचरा गाड़ी में शव लेकर जाने से मना कर दिया। फिर बाद में उन्होंने किराए में पिकअप मंगाया और शव को अस्पताल लेकर गए।मिर्गी का अटैक आने से हुआ हादसाइस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तालाब में नहाते समय उसे मिर्गी का अटैक आ गया होगा, जिससे वह पानी के अंदर ही बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंडला में बारातियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार     |     इंदौर में दो पहिया सवार दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..     |     जौनपुर में क्या कहता है वोटों का गणित, धनंजय सिंह के बाहर आने से क्या कुछ बदलेगा?     |     MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल..     |     वीडी शर्मा नफरत और घृणा वाले स्कूल से पढ़े हैं… मंगलसूत्र बयान पर प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के जीतू पटवारी     |     शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….     |     दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |     गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     युवक ने ससुराल वालों को किया फोन.. बोला तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर ले जाओ     |     झारखंड: रांची में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; 15 जख्मी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374