Breaking
उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बा... गांव की सुख - शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत.. इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई.. 40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन... भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार

भारी वर्षा से जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

Whats App

भुवनेश्वर । ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी वर्षा की वजह से राज्य से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से दोनों राज्यों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ओडिशा के हाटी नदी में तेज वर्षा के कारण कालाहांडी जिले के जूनागढ़ ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर जिले के देवी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में उझ नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का बहाव तेज हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा में आज और कल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में भी तेज से व्यापक वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी एवं पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बौछारें दर्ज हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बौछारें पड़ सकती हैं।
केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस के आसार हैं। गुजरात, कोंकण रीजन और गोवा में भी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया     |     मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात     |     गांव की सुख – शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा     |     साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर     |     पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral     |     गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण     |     छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत..     |     इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई..     |     40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन… भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत     |     इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374