चंडीगढ़: इनोवा गाड़ी और आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत संदोहा।पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व MLA अमरजीत सिंह संदोहा की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी विजिलेंस ब्यूरो ने जब्त कर ली है। यह इनोवा जमीन घोटाले की करप्शन मनी से खरीदी गई थी। जिसके बाद विजिलेंस ने इसे ब्लैकलिस्ट करवा दिया था। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद अब संदोहा विजिलेंस जांच में भी फंस सकते हैं।हालांकि संदोहा सफाई दे चुके हैं कि यह गाड़ी उन्हें ससुर ने इस्तेमाल करने के लिए दी थी। उन्हें घोटाले के बारे में कुछ पता नहीं है। विरोधी उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। वह CM भगवंत मान को सब कुछ बता चुके हैं। पिछले विस चुनाव में संदोहा अकेले विधायक थे, जिन्हें AAP ने टिकट नहीं दी।अमरजीत संदोहा 1 साल से इस गाड़ी का यूज कर रहे थे। विजिलेंस ने ट्रांसपोर्ट रिकॉर्ड में पहले इसकी रजिस्ट्रेशन ब्लैकलिस्ट करवा दी थी।2 महीने पहले हुआ था घोटाले का खुलासाविजिलेंस ने 2 महीने पहले रोपड़ में जंगलात विभाग की जमीन कलेक्टर रेट से दस गुना ज्यादा रेट पर बेचने के घोटाला बेनकाब किया था। जांच में पता चला कि पूर्व MLA संदोहा पिछले एक साल से जिस इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह घोटाले के पैसे से खरीदी गई है। यह कार संदोहा के रिश्तेदार ने खरीदी थी। जिसे वह करीब एक साल से यूज कर रहे थे।कार के लिए ऐसे हुई कीमत की अदायगीविजिलेंस ब्यूरो ने बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि इस घोटाले में नामजद भिंडर ब्रदर्स ने जालंधर की एक महिला के खाते में 2 करोड़ रुपए जमा कराए। महिला ने इसमें से कुछ रकम अपने पति बरिंदर कुमार के खाते में डाल दी। बरिंदर ने 16 अक्टूबर 2020 को एक कार डीलर के अकाउंट में 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए। जिसके बदले इनोवा क्रिस्टा गाड़ी खरीदी गई। कार का रजिस्ट्रेशन गांव घड़ीसपुर के मोहन सिंह के नाम पर हुई। मोहन सिंह पूर्व AAP विधायक संदोहा के ससुर हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर...
दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर
सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल
मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला
जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी
‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’
‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं
आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत
कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा
रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस