Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गाए आए ‘बाहुबली’, दान किए इतने करोड़ रुपये

Whats App

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिसके चलते बहुत से लागों को काफी नुकसान का भी समाना करना पड़ा है। हालांकि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों और इलाकों के लिए हर तरह से मदद करने में जुटी हुई है। वहीं अब बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास भी आगे आए हैं।

प्रभास ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार प्रभास ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाई है। गौरतलब है कि प्रभास के अलावा साउथ सिनेमा के अन्य सितारों ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी है

अब तक सुपरस्टार चिरंजीवी, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और राम चरण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रुपये का योगदान दे चुके हैं। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में हाल में आई बाढ़ में बहे 16 लोग लापता हो गए थे। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों और लापता लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया।

Whats App

देश के सबसे सूखाग्रस्त जिलों में से एक अनंतपुर भी बाढ़ की चपेट में है। तिरुपति में भी भयंकर बारिश हुई है। बीते दिनों तिरुमाला घाट रोड पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो गया था। भूस्खलन के कारण घाट रोड को बंद करना पड़ा है। प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस करण वेंकटेश्वर मंदिर के रास्ते में भक्तों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा था। मंदिर जा रहे कई वाहन फंस गए थे।

वहीं बात करें प्रभास के वर्कफ्रंट की तो इन दोनों वह अपनी बहुचर्चित रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम ‘आशिकी आ गई’ है। इस गाने में पूजा और प्रभास का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374