Breaking
सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान…गांव वालों ने पकड़ कर उतारा मौत के घाट लोकसभा चुनाव के बाद शरद पवार गुट कांग्रेस में होगा शामिल, शिवसेना उद्धव गुट का क्या होगा? क्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दियाक्या एक ही फि... इधर राफा में घुसा इजराइल, उधर ईरान के ‘गुर्गे’ ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन ऋषभ पंत नहीं, संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में होने चाहिए नंबर-1 विकेटकीपर, फिर मिल गया सबूत गर्मी में बढ़ जाती है स्विमवियर की डिमांड, हर साल होता है इतने लाख करोड़ का कारोबार इंस्टाग्राम ऐप में एक-साथ चला सकते हैं 5 अकाउंट्स, समझें कैसे? अक्षय तृतीया पर घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा! प्लस साइज महिलाएं शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स इस साल अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर...

भागलपुर के जिस मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने की थी धुआंधार बैटिंग, वहां अब 1 करोड़ की लागत से बनेगा स्‍टेडियम

Whats App

जगदीशपुर। प्रखंड में जगदीशपुर मुख्य बाजार से सटे लोक नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के क्रीड़ा मैदान के दिन बहुरने वाले हैं। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की ओर से एक करोड़ एक लाख रुपये की लागत से मैदान में फुटबाल स्टेडियम का निर्माण होगा। खास बात यह है कि इस मैदान पर कभी रांची टीम की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धौनी बैटिंग कर चुके हैं।

मैदान में फुटबाल स्टेडियम निर्माण के लिए ठेका दिया जा चुका है। टेंडर के अनुसार मैदान के चारों ओर चाहरदिवारी का निर्माण, दर्शकों को बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टेडियम और खिलाडिय़ों के लिए दो प्रसाधन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को काम शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले दाता परिवार के गोपीनाथ मंडल, प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार भारती, निविदादाता मितेश कुमार ने फीता काटकर कार्य का प्रारंभ किया। वहीं, भूमि पूजन पंडित प्रहलाद झा ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया।

मालूम हो कि इस मैदान पर सद्भावना मैच का आयोजन कराया जा चुका है, जिसमें लोगों की मानें तो एमएस धौनी भी रांची टीम से खेलने आए थे। इसके अलावा चुनाव का समय हो या अन्य कोई कार्यक्रम देश और राज्यों के बड़े नेताओं की उडऩखटोला भी इसी मैदान से उड़ान भर चुका है। इसके बावजूद कुछ वर्षों से मैदान की स्थित बहुत ही खराब हो गई थी, जहां लोग पूर्व में सुबह सैर करते थे, तो आस-पास के दर्जनों बच्चें खेलों में मस्त रहते थे

Whats App

लेकिन मैदान की स्थिति खराब होने और चारों दिशाओं से पानी जमा होने के वजह से अब केवल जानवर ही नजर आते हैं। मैदान में स्टेडिमय बनने की शुरुआत होने की सूचना पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। इस अवसर पर सुनील कुमार, कैप्टन गौरव, चंद्रशेखर पोद्दार, प्रवीण कुमार ङ्क्षसह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

सिरफिरे ने ली दो लोगों की जान…गांव वालों ने पकड़ कर उतारा मौत के घाट     |     लोकसभा चुनाव के बाद शरद पवार गुट कांग्रेस में होगा शामिल, शिवसेना उद्धव गुट का क्या होगा?     |     क्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दियाक्या एक ही फिल्म में दिखेंगे यश और प्रभास? पृथ्वीराज सुकुमारन ने बहुत बड़ा हिंट दे दिया     |     इधर राफा में घुसा इजराइल, उधर ईरान के ‘गुर्गे’ ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन     |     ऋषभ पंत नहीं, संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में होने चाहिए नंबर-1 विकेटकीपर, फिर मिल गया सबूत     |     गर्मी में बढ़ जाती है स्विमवियर की डिमांड, हर साल होता है इतने लाख करोड़ का कारोबार     |     इंस्टाग्राम ऐप में एक-साथ चला सकते हैं 5 अकाउंट्स, समझें कैसे?     |     अक्षय तृतीया पर घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!     |     प्लस साइज महिलाएं शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां, अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स     |     इस साल अप्रैल की गर्मी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया का पसीना निकाला, सामने आने लगे 19वीं सदी के रिकॉर्ड     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374