Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

जहरीले सांप के डसने से हुई मां और बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम

Whats App

बूंदी। कोटा संभाग के बूंदी जिले में जहरीले सांप ने मां-बेटे को ऐसा डसा कि दोनों की मौत हो गई। यह घटना जिले के नमाना थाना क्षेत्र के आमली गांव में हुई थी। मां-बेटे की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। बूंदी में इससे पहले जहरीले सांपों को काटने से कई मौतें हो चुकी हैं। मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से आमली गांव में मातम पसर गया है।  नमाना थानाप्रभारी महेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि सर्पदंश की यह घटना  रात को हुई। आमली गांव निवासी धर्मराज मीणा अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ खेत पर बने मकान में रहता है। रात को उनके घर में एक जहरीला सांप घुस गया। इस सांप ने धर्मराज की पत्नी ममता मीणा और उसके पास खेल रहे मासूम बेटे कृष्ण मीणा को डस लिया। सांप के डंसने पर मां बेटे दोनों चिल्लाए। इस पर उनके अन्य परिजन दौड़कर वहां आए। इस दौरान उन्हें वहां से सांप जाता हुआ नजर आया।   यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। सांप डसने का पता चलते ही परिजन उनको लेकर इलाज के लिये कोटा दौड़े। कोटा में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  उल्लेखनीय है कि बूंदी जिले में सर्पदंश के चलते पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में जंगल अधिक होने के कारण यहां आए दिन जहरीले सांप निकलते रहते हैं। बीते 6 सितंबर को जमीतपुरा गांव में घर में सो रहे दो भाई बहन शिवचरण और लाजवंती बैरवा को सांप ने काट लिया था।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374