Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

पीएम कैंडिडेट बनने के लिए गठबंधन तोड़ने का बहाना ढूंढ़ रहे नीतीश कुमार, चिराग का बड़ा हमला

Whats App

पटना। लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा है कि उनकी नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है इसलिए वे किसी न किसी बहाने गठबंधन तोड़ना चाहते हैं। इसी को लेकर विशेष राज्‍य का मुद्दा उठाया गया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए चिराग ने ये बातें कहीं। उन्‍होंने यह भी कहा कि मुख्‍यमंत्री जी आपके विधायक-मंत्रियों के पास सुख-सुविधाएं होना ही विकास है क्‍या। आप दिखाएं, विकास कहां हुआ है।

बिहार के राजस्‍व के पैसे कहां गए, उसका हिसाब दीजिए 

चिराग ने कहा कि पहले ये हिसाब तो दीजिए कि केंद्र सरकार से जो पैसे मिले उनका क्‍या हुआ। आपकी उपमुख्‍यमंत्री ये कहती हैं कि पहले से ही केंद्र सरकार ज्‍यादा राशि दे रही है। पीएम ने चुनाव के समय राज्‍य के लिए बड़ी सहायता की घोषणा की थी। पहले मुख्‍यमंत्री बताएं कि वे पैसे कहां गए। बिहार के अपने राजस्‍व का पैसा कहां गया। ये सब सात निश्‍चय के भ्रष्‍टाचार में गोल हो गया। कब तक विशेष राज्‍य के दर्जे के बहाने के पीछे अपनी नाकामी छिपाते रहेंगे। केंद्र के पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा। बार-बार बहाना बनाते हैं विशेष राज्‍य के दर्जे का। जब तक ये सरकार है विशेष राज्‍य का दर्जा मिल भी जाए तो बिहार का विकास नहीं होगा। क्‍योंकि इनके पास कोई नीति नहीं है।

Whats App

पीएम कैंडिडेट बनने के लिए बना रहे बहाना 

उन्‍होंने कहा कि 16 सालों से सीएम हैं, अब बहाना बना रहे कि बिहार का विकास इसलिए नहीं हो सका क्‍योंकि विशेष राज्‍य का दर्जा नहीं मिला। चाहे जातीय जनगणना हो, पेगासस मुद्दा हो, गठबंधन में विरोधाभास की स्थिति है। ऐसा गठबंधन किस काम का। दरअसल अब नीतीश जी को पीएम उम्‍मीदवार बनना है। पीएम नरेंद्र मोदी के सामने खड़े होना है इसलिए गठबंधन से अलग होने का ब‍हाना तो ढूंढ़ेंग ही। मुख्‍यमंत्री अपनी राहें अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। जब पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव परिणाम आया था तब ही उन्‍होंने कह दिया था कि ये सरकार डेढ़-दो वर्ष से ज्‍यादा नहीं चलने वाली। सीएम के समाज सुधार यात्रा पर भी चिराग ने तंज कसा। कहा कि 16 साल के शासन के बाद भी यदि समाज सुधारने के लिए यात्रा निकालना पड़े तो ये शर्मनाक बात है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374