Breaking
पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?

विध्वंसक चौकड़ी भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बन चुकी है खतरा, इसमें शामिल है इस्लामी चरमपंथ और अर्बन नक्सलवाद

Whats App

भारत एक विविधतापूर्ण और बहुलतावादी समाज है, जिसके पास समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत है। इसे समाप्त नहीं किया जा सकता है। परंतु एक विध्वंसक चौकड़ी भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है। इसमें मुख्य रूप से इस्लामी चरमपंथ और अर्बन नक्सल जैसे तत्व शामिल हैं। इस चौकड़ी का इरादा भारतीय समाज में मौजूद दरारों को खाई का रूप देने और फिर इसका प्रयोग भारत-विरोधी एजेंडे के रूप में करने का है।

माओवादी-मिशनरी गठजोड़, कोयला माफिया, चिट-फंड और सीमापार अवैध घुसपैठ जैसे विषयों पर अध्ययन कर चुके लेखक बिनय कुमार सिंह ने अपनी इस पुस्तक में इस चौकड़ी की गहराई से पड़ताल करने का प्रयास किया है, जिसने भारत के बहुलतावादी समाज को बांटने का षड्यंत्र रचा है। लेखक ने ऐसे छह विषयों पर केस स्टडी भी की है, जिसके तहत जिहादियों, मिशनरियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों ने दुष्प्रचार का सहारा लिया है। केस स्टडी के विषय हैं : रोहिंग्या- आइएसआइ और स्थानीय गठजोड़ ने पैदा किया नया नासूर, पत्थलगड़ी : कैसे समृद्ध परंपरा बनी देश-विरोधी हथियार, तौहीद जमात- आइएसआइ के परस्पर संबंध, श्रीलंका से उत्पन्न होता आतंकी खतरा, जिहाद का गलियारा, अर्बन नक्सलियों की गली-गली सशस्त्र जंग छेड़ने की तैयारी आदि।

तमाम राष्ट्र विध्वंसक शक्तियों को किस प्रकार से विदेशी धन प्राप्त होता है और कैसे भारत में उनका एक पूरा तंत्र काम करता है, पुस्तक में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। पीएफआइ यानी पापुलर फ्रंट आफ इंडिया और इस तरह के कई अन्य चरमपंथी संगठन, अर्बन नक्सली, ईसाई मिशनरियां और इनके लिए पर्दे के पीछे काम करने वाले कथित बुद्धिजीवियों की टीम की गतिविधियों और उनकी कारगुजारियों को पुस्तक में सलीके से दर्शाया गया है। मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी और हिंदी में अनूदित इस पुस्तक को समग्रता में पढ़ने के बाद आप स्वयं यह तय कर सकते हैं कि भारतीय समाज और मूल संस्कृति के लिए उपरोक्त तत्व किस तरह से खतरा पैदा कर रहे हैं।

Whats App

पुस्तक : रक्तरंजित भारत : चार आक्रांता, हजार घाव

लेखक : बिनय कुमार सिंह

प्रकाशक : गरुड प्रकाशन, गुरुग्राम

मूल्य : 349 रुपये

पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374