Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

महेंद्र प्रसाद के नाम के आगे लगाया जाता था ‘‘King”…. जानिए गरीब किसान के बेटे की अरबपति बनने की कहानी

Whats App

पटनाः जदयू से राज्यसभा के सदस्य और उद्योगपति महेंद्र प्रसाद का रविवार रात को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। प्रसाद के नाम के आगे अकसर ‘‘किंग” (राजा) शब्द लगाया जाता था, जिसके पीछे एक बड़ी वजह है। महेंद्र प्रसाद गरीबी और बेरोजगारी से तंग आकर 24 साल की उम्र में ही मुंबई भाग गए थे। वहीं 16 साल के बाद वह ‘किंग’ बनकर वापस लौटे थे।

बिहार के जहानाबाद से लगभग 17 किलोमीटर दूर गोविंदपुर गांव के एक भूमिहार परिवार में महेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था। पिता वासुदेव सिंह साधारण किसान थे। इसके बावजूद उन्होंने महेंद्र को पटना कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए करवाई। इसके बाद उनकी नौकरी नहीं लगी तो वह गांव पहुंच गए और काफी परेशान थे। घर की माली हालत ठीक नहीं थी। उस समय उन्हें एक साधु मिला, जिसने उनको एक पुड़िया दी। साथ ही कहा कि इसे नदी किनारे जाकर सपरिवार खा लेना, सारा दुख दूर भाग जाएगा। ग्रेजुएशन के बाद से बेरोजगारी झेल रहे महेंद्र को पता नहीं क्या सूझा, उन्होंने घर के लोगों को नदी किनारे ले जाकर पुड़िया दे दी और खुद भी खा लिया, इसमें परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना 1964 की है।

वहीं इस हादसे के बाद जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह गांव छोड़कर मुंबई चले गए। 16 साल बाद वह जहानाबाद 1980 में लोकसभा चुनाव लड़ने लौटे। उस समय वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे। पहली बार जहानाबाद के लोगों ने चुनाव में एक साथ इतनी गाड़ियां और प्रचारकों को देखा था। गाड़ियों की चमक और पैसों की खनक ने लोगों के मन में उनकी छवि किंग वाली बना दी।

Whats App

बता दें कि महेंद्र प्रसाद ने स्थानीय लोगों की मांग पर गरीब और वंचित लोगों के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ओकारी, जहानाबाद में एक कॉलेज शुरू किया। इससे उन लड़कियों को भी मदद मिली जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलती थी। उनके परोपकारी कार्यों ने उन्हें युवाओं के बीच एक कल्ट के रूप में स्थापित कर दिया और एक साधारण किसान का बेटा ‘किंग’ कहा जाने लगा।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374