Breaking
20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई! थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल

21 साल बाद भिलाई के चरोदा में कांग्रेस के निर्मल कोसरे बने महापौर तो कृष्णा चंद्राकर बने सभापति

Whats App

भिलाई । चरोदा निगम में 21 साल बाद कांग्रेस की शहर सरकार बन गई। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व गनियारी के पार्षद निर्मल कोसरे भिलाई चरोदा के पहले कांग्रेसी महापौर बन गए। उन्हें 24 पार्षदों का समर्थन मिला। भाजपा की प्रत्याशी नंदिनी जांगड़े को 16 पार्षदों का समर्थन मिला।

इसी तरह सभापति के लिए भिलाई चरोदा पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व सिरसा भाठा के पार्षद कृष्णा चंद्राकर सभापति नियुक्त किए गए। उन्हें भी 24 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ। भाजपा के चंद्र प्रकाश पाण्डेय को 16 पार्षदों का समर्थन हासिल हुआ।

महापौर और सभापति के लिए भाजपा को एक निर्दलीय पार्षद ने मत दिया। वहीं पांच निर्दलियों ने कांग्रेस को समर्थन दिया। बता दें कि भिलाई चरोदा निगम में कांग्रेस के 19, भाजपा के 15 तथा छह निर्दलीय पार्षद थे। भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद थी कि कम से कम तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन उन्हें मिलेगा और कांग्रेस में महापौर के लिए नहीं तो कम से कम सभापति के लिए क्रास वोटिंग होगी।

Whats App

परिणाम आते ही भाजपा में मायूसी छा गई तो पूरा कांग्रेस समर्थकों का उत्साह दो गुना हो गया। बता दें कि सन 2000 से कांग्रेस कभी यहां शहर सरकार नहीं बना पाई थी। सीधे चुनाव में कभी निर्दलीय तो कभी भाजपा से हार का सामना करना पड़ता था। इस बार पार्षदों के द्वारा चुने गए शहर सरकार में कांग्रेस ने बाजी मार ली। बता दें कि भिलाई चरोदा निगम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह नगर भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को देखते हुए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी थी।

20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |     ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video     |     जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई!     |     थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374