Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

भोपाल चेंबर आफ कामर्स चुनाव : मानस भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया जारी, शाम चार बजे तक 1300 नेे डाले वोट

Whats App
भोपाल। राजधानी के प्रमुख व्‍यापारिक संगठन भोपाल चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव आज हो रहे हैं। श्यामला हिल्स स्‍थित मानस भवन में सुबह नौ बजे से इसके लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अजय गुप्ता ने डाला पहला वोट, जयेंद्र डागा ने भी डाला वोट। शुरुआती 30 मिनट में दो फीसद मतदान हो चुका है। 65 वोट डाले।गए। सुबह दस बजे तक 90 वोट डाले जा चुके थे। चुनाव स्‍थल पर प्रत्‍याशियों को प्रचार सामग्री न लाने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना रोना गाइडलाइन के पालन के साथ चुनाव संपन्‍न कराए जा रहे है। बिना मास्क के व्यवसायियों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस की निगरानी में चुनाव हो रहे हैं। शाम चार बजे तक 1300 व्‍यापारी मतदान कर चुके थे।
चुनाव अधिकारी आकाश तैलंग बताया कि कोरोना को देखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या 30 की गई है। बूथों को चारों तरफ से ढका गया है। मतदाता पर्ची के लिए चार टेबल लगाई गई हैं, यहां पर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पर्चिंया दी जा रही हैं। मतदान करने वाले व्यवसासियों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि मतदान स्‍थल पर मास्क जरूर लगाकर आएं। यदि कोई मास्क नहीं ला पाता है तो उनके लिए चुनाव स्थल पर मास्क की व्यवस्था की गई है। मतदान करने के लिए साफ फोटो लगा हुआ पहचान पत्र लाएं, जिसमें पता साफ अक्षरों में लिखा होगा। चेंबर्स की ओर से जारी पहचान पत्र या अन्य शासकीय पहचान पत्र दिखा कर मतदान कर सकते है
Whats App
नौ पदाधिकारी जिनमें अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, दो मंत्री, एक कोषाघ्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 15 कार्यकारिणी के सदस्य कुल 24 पदों के लिए मतदान हो रहा है। नाम वापसी के बाद प्रगतिशील और सद्भावना पैनल के लिए 48 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद मतपेटियों की सील किया जाएगा। सभ मतपेटियों की पुलिस की सुरक्षा में श्यामला हिल्स थाने में रखा जाएगा।
एक नजर में चेंबर्स के चुनाव
1962 में चेंबर्स का गठन हुआ था।
1962 चेंबर्स के सदस्य हैं।
09 पदाधिकारी चुने जाते हैं।
15 कार्यकारिणी के सदस्य
24 पदों के लिए होगा चुनाव।
2015 अगस्त माह में चुनाव हुए थे।
03 साल का कार्यकाल रहता है।
कोरोना के कारण व विवादों के चलते 06 साल चुनाव हो रहे हैं।
पहले 29 अगस्त 2021 तिथि तय हुई थी।
12 सितंबर, 14 नवंबर को भी तिथि तय हुईं, पर विवाद के कारण निरस्त हो गईं।
03 वकीलों को उच्च न्यायलय में चुनाव अधिकारी बनाया है।
51 लोगों की टीम। आधा दर्जन पुलिसकर्मी की देखरेख में चुनाव होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374