Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

12 से 14 साल के बच्चों को कब लगना शुरू होगी वैक्सीन? जानिए सरकार का क्या है फैसला

Whats App

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि 12 से 14 साल के आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन जल्द शुरू हो सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 12 से 14 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि कि देश में कोरोना की तीसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ देश में 15 साल से ज्यादा की आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन चल रहा है।

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत मे 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयु वर्ग में दी जा सकती है। अभी 15 से 18 ऐज ग्रुप में यही वैक्सीन दी जा रही है इसके बाद 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा सकता है और इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Whats App

अब तक 15-17 साल के 45 फीसद बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड

देश में अब तक 15-17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसका मतलब, केवल 13 दिन में ही 45 फीसद बच्चे पहली डोज के साथ वैक्सीनेटेड हैं। 15-17 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान 3 जनवरी 2022 से शुरू हुआ था। इन्हें कोवैक्सिन लगाई जा रही है।

देश में अब तक 158 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी

देश में अब तक 158 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 39 लाख से ज्यादा नए लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं देश के 76 फीसद लोग दूसरी खुराक के साथ वैक्सीनेटेड हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374