Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

यूपी चुनाव 2022: अमित शाह मथुरा और योगी आदित्यनाथ बिजनौर में आज डोर-टू-डोर मांगेंगे वोट, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Whats App

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है और शीर्ष नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विपक्ष को शिकस्त देने के लिए भाजपा के सभी स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा आ रहे हैं। वह मतदाताओं से मिलेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बिजनौर, नजीबाबाद और धामपुर में मतदाता संवाद कार्यक्रम के साथ ही वोटरों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह 11 बजे हेलोकाप्टर से वृंदावन पहुंचेंगे। यहां ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद मथुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती स्कूल में बुद्धजीवी मतदाताओं व प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। बांके बिहारी मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे। वह करीब ढाई बजे नोएडा के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मथुरा प्रचार में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर में चुनाव प्रचार करेंगे। वह सुबह 11 बजे सीएम का हेलीकाप्टर बिजनौर पुलिस लाइन उतरेगा। पहले सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं पास की नई बस्ती में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। 12.35 पर सीएम नजीबाबाद के रवाना होंगे। 12.50 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर साहू जैन डिग्री कॉलेज के हेलीपैड पर उतरेगा।

Whats App

इसके बाद कान्हा बैंक्वेट हाल में मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह सावित्री एन्क्लेव अथवा जालबपुर गूदड़ में जनसम्पर्क करेंगे। 1.55 बजे सीएम धामपुर के लिए उड़ेंगे। 2.15 बजे सीएम धामपुर के केएम इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद विनायक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तीन बजे विद्या मंदिर वाली गली में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे। 3.25 बजे सीएम वापस लौट जाएंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। डीएम उमेश मिश्र और एसपी डा धर्मवीर सिंह ने जिला अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर 01ः00 बजे मोदीनगर के सीकरी महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01ः25 बजे एबीएस गार्डन, हापुड़ रोड, मोदीनगर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगें। इसके पश्चात मोदीनगर में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह का यूपी दौरा आज

  • सुबह 11ः15 बजे वृन्दावन पहुंचेगें गृह मंत्री अमित शाह
  • सुबह 11ः15 बजे श्री बाके बिहारी जी मंदिर, वृन्दावन में दर्शन-पूजन करेंगे गृह मंत्री
  • दोपहर 12ः10 बजे श्रीजी बाबा विद्या मंदिर, गोवर्धन रोड़, मथुरा में मतदाताओं के साथ करेंगे संवाद
  • दोपहर 1ः25 बजे चुनाव पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
  • दोपहर 3ः05 बजे गोवर्धन विधानसभा के ग्राम सतोहा में घर-घर करेंगे जनसम्पर्क
  • शाम 4ः15 बजे दादरी तुगलपुर गांव में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे गृह मंत्री
  • शाम 5ः15 बजे दादरी के मतदाताओं के साथ करेंगे संवाद
  • शाम 5ः15 बजे विधानसभा चुनाव पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर का करेंगे दौरा

  • सुबह 11 बजे पुलिस लाइन बिजनौर पहुंचेंगे सीएम योगी
  • सुबह 11.15 बजे संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर का करेंगे निरीक्षण
  • सुबह 11.35 बजे मतदाता संवाद कार्यक्रम काकरान वाटिका में करेंगे सीएम
  • दोपहर 12.15 बजे जनसंपर्क काकरान वाटिका रोड मंदिर क्षेत्र, नई बस्ती बिजनौर
  • दोपहर 12.35 बजे पुलिस लाइन,बिजनौर से होंगे रवाना
  • दोपहर 12.50 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद पहुंचेंगे सीएम
  • दोपहर 12.55 बजे मतदाता संवाद, कान्हा बैंक्वेट हॉल, नजीबाबाद में होंगे शामिल
  • दोपहर 1.35 बजे जनसंपर्क, सावित्री एंक्लेव कॉलोनी, जलाबपुर बुडकी रोड, नजीबाबाद
  • दोपहर 1.55 बजे साहू जैन डिग्री कॉलेज,नजीबाबाद से होंगे रवाना
  • दोपहर 2.15 बजे केएम इंटर कॉलेज,धामपुर पहुंचेंगे सीएम
  • दोपहर 2.20 बजे प्रभावी मतदाता संवाद विनायक बैंक्वेट हॉल धामपुर
  • दोपहर 3 बजे जनसंपर्क, विद्यामन्दिर गली धामपुर में करेंगे
  • दोपहर 3.25 बजे केएम इंटर कॉलेज धामपुर से होंगे रवाना

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374