New Year

ITI म्यूचुअल फंड ने ITI Conservative Hybrid Fund किया लॉन्च

Whats App

ITI कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड में निवेशक मिनिमम 5,000 रुपये से अप्‍लाई कर सकते हैं  | इसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल में निवेश किया जा सकता है  |ITI म्‍यूचुअल फंड अपने 2 साल से ज्‍यादा को सफर में अबतक 16 फंड लॉन्‍च कर चुका है  |

साल 2022 में म्यूचुअल फंड कंपनियां नए-नए फंड्स पेश कर रही है  | एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईटीआई म्यूचुअल फंड ने आईटीआई कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड पेश किया है  | यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है, जो हाई क्वालिटी वाले डेट इंस्ट्रूमेंट्स और निफ्टी 50 इंडेक्स  शेयरों में भी निवेश करेगी  | न्यू फंड ऑफर 21 फरवरी 2022 को खुल चुका है और यह 7 मार्च 2022 को बंद होगा  | इसका मैनेजमेंट विक्रांत मेहता और प्रदीप गोखले करेंगे  |

आईटीआई म्यूचुअल फंड ने कहा, फंड डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए नियमित आय उत्पन्न करना चाहता है  | इसके साथ ही फंड इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स के सीमित जोखिम के जरिए पूंजी बनाना चाहता है  | हालांकि, इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता है कि योजना के निवेश उद्देश्य को पूरा किया जाएगा  |

सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |     रोग, कर्ज, चिंता और परेशानियों से मुक्लि दिलाएगा ये अचूक उपाय     |     मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी     |     पुलिस को एक बार फिर चकमा देकर भाग निकला अमृतपाल     |     नीदरलैंड का रहने वाला यह शख्स 550 बच्चों का पिता      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374