New Year
Breaking
चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित] शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस  मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई 

हिमाचल में भी आप ले सकते हैं झीलों का आनंद

Whats App

रिवालसर झील  : मंडी शहर से करीब 23 किलोमीटर दूर है | 1360 मीटर ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी में मौजूद इस झील का शेप चौकोर है | इस झील को लेकर कहा जाता है कि ये राख से बनी है | ये हिंदू, बौद्ध और सिख का साझा तीर्थस्थल भी है | झील के साथ ही चिड़ियाघर भी है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है |

कमरूनाग झील  : मंडी से 68 किलोमीटर दूर है | ये झील देव कमरूनाग को समर्पित है | यहां लोग मन्नत मांगकर जाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद देव कमरूनाग के दर्शन करते हैं, फिर इसमें सोना, चांदी, सिक्के व नोट फेंकते हैं | इस झील का आनंद लेने के लिए आपको 6 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी होती है |

कुंतभयो  झील  : रिवालसर से करीब 6 किलोमीटर दूर है | कहा जाता है कि एक बार माता कुंती की प्यास बुझाने के लिए अर्जुन ने तीर से जल की धारा निकाल दी थी | बाद में उस धारा ने झील का रूप ले लिया | इस झील पानी का रंग नीला-हरा सा नजर आता है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है | झील से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे की छोटी पहाड़ी पर गुफाएं हैं, जो बौद्ध भिक्षुओं की साधना का पवित्र स्थल है |

Whats App

पराशर झील : मंडी शहर से करीब 49 किलोमीटर की दूरी पर है | मान्यता है कि इसकी उत्पत्ति पराशर ऋषि ने की थी | उन्होंने जमीन पर अपना गुर्ज मारा, जमीन के अंदर गुर्ज पहुंचते ही पानी की धारा निकल पड़ी और इसने झील का रूप ले लिया | झील के साथ यहां पराशर ऋषि का मंदिर भी बना है | साथ ही आप यहां वादियों का आनंद भी ले सकते हैं |

सुंदरनगर झील : का निर्माण कृत्रिम रूप से किया गया है, लेकिन ये इतनी खूबसूरत है कि आप यहां का नजारा देखकर ही मोहित हो जाएंगे | ये मंडी से 25 किलोमीटर की दूरी पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 के साथ सुंदरनगर में स्थित है | इस झील से 990 मैगावाट बिजली का उत्पादन होता है |

चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान     |     मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट     |     बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित]     |     शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी     |     सस्ती होंगी दुर्लभ बीमारियों की दवाएं     |     अमेठी से राहुल गांधी का ‎विकल्प ढूंढने में जुटी कांग्रेस      |     मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से घुटा दम, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत…     |     चंडीगढ़ में दिन में निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, यलो अलर्ट जारी     |     रामनवमी के जुलूस में तीन युवकों की करंट लगने से मौत     |     पैकेट पर कर्ड हटाकर दही लिखा जाए: एफएसएसएआई      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374