New Year
Breaking
गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK का ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट उदयपुर की फाइव स्टार होटल की कर्मचारी युवती ने अपार्टमेंट से कूदकर दी जान साइबर ठग पहले आपके खाते में पैसा डालते हैं, फिर गलती से गए कहकर लोगों को चूना लगा रहे  बेरोजगारों को हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार, 1 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन पक्षियों को दाना खिलाने से बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा   नए शैक्षणिक सत्र में कापी-किताबों के दाम में 30-35 प्रतिशत बढ़ोतरी शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, शव को लगाया ठिकाने

होलिका दहन के दिन भूलकर न करें ये काम, हो सकती है परेशानी

Whats App

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली हिंदुओं का दो दिवसीय त्योहार है और होली की पूर्व संध्या को लोकप्रिय रूप से ‘होलिका दहन’ कहा जाता है।

रंग वाली होली 18 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यानी 17 मार्च, गुरुवार को होली दहन किया जाएगा। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक भेदभावों को भूलकर खेला जाता है। यह त्योहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। होलिका दहन का बहुत ही विशेष महत्व है। होलिका दहन के दिन लोग विधि- विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा- पाठ करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के दिन अर्चना करने से घर में माता लक्ष्मी निवास करती हैं। वैसे तो होलिका दहन पर लोग अलग-अलग उपाय करते हैं परंतु इस खास दिन पर कुछ विशेष काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो कार्य-

होलिका दहन पर न करें ये कार्य
होलिका दहन के दिन सफेद रंग के वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है इसलिए सफेद रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए और न ही किसी भी सफेद रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।
होलिका दहन के दिन किसी को पैसा उधार देने से परहेज करें। यदि आप होलिका दहन वाले दिन किसी को उधर देंगे तो आपको आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
होलिका दहन के दिन पूजा करते समय भूलकर भी सिर खुला न रखें। फिर वह चाहे पुरुष हो या स्त्री। इस दिन सिर ढककर पूजा करने से लाभ मिलता है।
नए विवाहित जोड़ों को होलिका दहन की पूजा भूलकर भी नहीं देखनी चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तो इसका असर उनके दाम्पत्य जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा इस दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं होना चाहिए।
होलिका दहन के दिन रास्ते पर किसी भी प्रकार की वस्तु को हाथ नहीं लगाना चाहिए। यह किसी भी प्रकार का टोटका हो सकता है जो आपके छूते ही नकारात्मक प्रभाव लाएगा।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ CSK का ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग     |     देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR     |     सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट     |     उदयपुर की फाइव स्टार होटल की कर्मचारी युवती ने अपार्टमेंट से कूदकर दी जान     |     साइबर ठग पहले आपके खाते में पैसा डालते हैं, फिर गलती से गए कहकर लोगों को चूना लगा रहे      |     बेरोजगारों को हर महीने 2500 रुपये देगी सरकार, 1 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन     |     पक्षियों को दाना खिलाने से बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा       |     नए शैक्षणिक सत्र में कापी-किताबों के दाम में 30-35 प्रतिशत बढ़ोतरी     |     शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम     |     बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, शव को लगाया ठिकाने     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374