New Year
Breaking
अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे  400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख  भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा

माता वैष्णो देवी के नाम पर हुआ चॉपर बुकिंग स्कैम, श्राइन बोर्ड ने दर्ज कराया केस

Whats App

जम्मू। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक फर्जी चॉपर बुकिंग वेबसाइट को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साइबर डिपार्टमेंट में यह केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए चॉपर बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालुओं को लूटा जा रहा था। श्री माता वैष्णो देवी श्रीइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि बहुत सारे यात्रियों ने शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बता रहे थे कि फर्जी वेबसाइट के  जरिए टिकट बुक करके लोगों से पैसे ऐठे जा रहे थे। कुमार ने कहा, ‘लोगों ने फर्जी वेबसाइट को लेकर शिकायत की। यह बुकिंग केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट या फोन ऐप्लिकेशन के जरिए ही की जा सकती है। इसके अलावा कहीं भी चॉपर के टिकट नहीं मिलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने गूगल से भी ऐसी वेबसाइट पर रोक लगाने केलिए कहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का साइबर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। वहीं लोगों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है कि वे ठगों के जाल में न फंसें। चॉपर बुकिंग के लिए किसी भी एजेंट को अधिकार नहीं दिए गए हैं।’ एक श्रद्धालु ने कहा, जब मैं 6 लोगों के लिए आधिकारिक वेबसाइट से टिकट नहीं बुक कर पाया तो वहां एक और लिंक दिखायी देने लगा। उस लिंक के जरिए मैं दूसरे पेज पर गया। वहां मुझसे इंश्योरेंस मनी भी मांगी गई। तब मुझे लगा कि कुछ  गलत है। हमें टिकट भी मिल गया लेकिन जब यहां पहुंचे तो पता चला कि ये फर्जी टिकट हैं।

अमित शाह शाह के दौरे से बदला छिंदवाड़ा का सियासी रंग, नकुल नाथ हुए भगवामय     |     कंगाल पाकिस्तान में नया संकट, पायलट देश छोड़कर भाग रहे      |     400 साल बाद सिंधी समाज ने छोड़ा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ     |     मुख्यमंत्री बघेल ने ‘कका जिन्दा हे‘ छत्तीसगढ़ी गीत आडियो का किया विमोचन     |     नवरात्र में माता वैष्‍णो देवी के दर पहुंचे 3 लाख से जयादा श्रद्धालु     |     महाराज चार्ल्स तृतीय जर्मन संसद को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख      |     भाजपा की 10 प्रतिशत वोट बैंक पर नजर, नीतीश कुमार के वोट बैंक में लगा रही सेंध     |     गोवा में डच महिला से रिसॉर्ट में छेड़छाड़, विरोध करने पर घोंपा चाकू     |     घातक साबित होगी ये टीम पिछले सीजन से भी ज्यादा     |     पीसीसी चीफ से चिकित्सकों की वार्ता समाप्त, डॉक्टर्स बोले आंदोलन जारी रहेगा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374