Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

दिल्ली में इन जगहों को माना जाता है Haunted

Whats App

दिल्ली की डरावनी जगह दिल्ली में घूमने के लिए काफी सारी जगह है जहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं । कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर रात में भी लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि, दिल्ली में कई सारी जगह ऐसी हैं जहां पर लोग दिन में जाने में भी डरते हैं। इन जगहों से जुड़ी कई कहानियां सामने आई हैं। कुछ के बारे में कहा जाता है कि यहां से चीखने की आवाज आती है तो वहीं से बच्चे के रोने की। इन जगहों पर 6 बजे के बाद किसी को जाने की अनुमती नहीं है। ऐसे में आज हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां दिन में भी जाने से लोग डरते हैं।

 दिल्ली की डरावनी जगह :-

1) दिल्ली कंटोनमेंट – इस जगह को दिल्ली की सबसे ज्यादा डरावनी जगह कहा जाता है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां पर सफेद साड़ी में एक महिला को देखा है जो लोगों से अक्सर लिफ्ट मांगती है और अगर लिफ्ट न दी जाए तो वह गाड़ी का पीछा करती है वो भी गाड़ी की स्पीड में।

Whats App

 2) लोथियन सेमेट्री –  ये जगह कई लोगों को फिल्मी लगती है। कई लोगों का मानना है कि यहां पर कई लोगों ने भूत को देखा है। दिल्ली के इस खौफनाक भूतिया स्थान पर आने वाले राहगीरों को अक्सर भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। वैसे ये एक कब्रिस्तान है और ऐसे में कई बार इस तरह की जगहों से भूत की कहानियों को ज्यादा हवा दी जाती है।

 3) संजय वन – इस जगह को जंगल कहना गलत नहीं है क्योंकि ये सच में है! ये पूरी जगह हर तरफ नेचर से घिरी है। दिन के समय ये जगह लोगों को खुश कर सकती है लेकिन रात के समय में ये किसी डरावने सपने से कम नहीं लगती। लोगों का मानना है कि यहां पर सफेद कपड़े में एक बुढ़ी महिला को देखा गया है। अचानक धक्का, जोरदार थप्पड़, ट्रिंकेट का गायब होना, गर्मी की रातों में कोहरे का दिखना फिल्मों में देखने में मनोरंजक हो सकता है, लेकिन हकीकत में ऐसा हो तो आप क्या करेंगे?

 4) जमाली-कमाली का मकबरा – दिल्ली के महरौली में स्थित इस मकबरा में 16वीं शताब्जी के सूफी संत जमाली-कमाली की कब्र है। लोगों का विश्वास है कि यहां पर जिन्न रहते हैं। कुछ को यहां पर डरावने अनुभव भी हुए हैं।

 5) फिरोज शाह कोटला फोर्ट-  इस जगह से जुड़ी कई सारी कहानियां हैं। कहते हैं कि इस फोर्ट में जिन्न है। लोगों की माने तो गुरुवार की शाम को लोग यहां जिन्न को खुश करने के लिए पहुंचते हैं। उनमें से कुछ लोगों ने अचानक धक्का-मुक्की किए जाने और सुगंध के अचानक उभरने के बारे में बताया है।

6) खूनी दरवाजा –  रिपोर्ट्स की मानें तो इस जगह के पास कई लोगों ने चीखें और रोने की आवाज को सुना है। इस जगह का नाम डरावनी लिस्ट में होने के कई कारण हैं, जैसे तीन राजकुमारों की निर्मम हत्या और अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देना।

7) चोर मीनार – राजधानी में सबसे पार्टी और नाइटलाइफ को एंजॉय करने के लिए हौज खास विलेज एक बेहतरीन जगह है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि यह दिल्ली की डरावनी जगहों में से एक है। यहां का चोर मीनार एक ऐसी बिल्डिंग है जिसके बारे में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। मीनार की ऊपरी दीवारों में छेद हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि इसे भाले से बनाया गया था। ऐसा माना जाता है कि इन छेदों में चोरों के सिर थे जिन्हें अला-उद-दीन खिलजी के शासन के दौरान सजा दी गई थी। लोगों को लगता है कि इन चोरों की आत्माएं रात में क्षेत्र में रहती हैं।

8) कड़कड़डूमा कोर्ट – कॉम्प्लेक्स के कई वकीलों ने अपने आस-पास की गलत एक्टिविटी को महसूस किया है। दिल्ली के सभी डरावनी जगहों में से, यह वास्तव में अनसुना और अप्रत्याशित है। दरवाजों को बंद करना और खोलना, दरजों से निकाली गई फाइलें, टिमटिमाती रोशनी, दीवारों के माध्यम से एक धुंधली आकृति का दिखना और कुर्सियों की अव्यवस्था, यह सब चीजें कोर्ट में लगे विजिलेंस कैमरे में कैद हुई हैं।

9) भूली भटियारी –  इस जगह से जुड़ी कई कहानियां आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी।ये जगह  भयानक कहानियों और भूतिया शोर के लिए फेमस है। स्थानीय लोग यात्रियों को  सलाह देते हैं कि सूर्यास्त के बाद इस जगह पर न जाएं।

10) अग्रसेन की बावली  – इस जगह को भी दिल्ली की डरावनी जगहों में शामिल किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी टाइम में इस बावली में काला पानी था जो यहां आए उदास लोगों को अपनी और खींचता था, ऐसे में कई लोगों नें इस काले पानी  में कूद कर आत्महत्या की थी।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374