Breaking
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी? कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे! गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला… शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ 23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं

नाम वापसी का अंतिम दिन आज; बागियों को बैठाने और रूठों को मनाने का आज अंतिम दिन

Whats App

ग्वालियर: महापौर की एक प्रत्याशी सहित 11 ने फॉर्म वापस लेने के लिए दिए आवेदन।महापौर व 66 पार्षद पदों के लिए कुल 539 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से महापौर के एक उम्मीदवार सहित कुल 11 ने मंगलवार को नाम वापसी का आवेदन दिया। नाम वापसी के आवेदन बुधवार को दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। राजनीतिक दलों के पास रूठों को मनाने और बागियों को बैठाने के लिए दोपहर तक का वक्त है। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से नाम वापसी के बाद बचे प्रत्याशियों के मतपत्र छपेंगे।सिंधिया ने बगावत करने वाले को गले लगाकर मनायाभाजपा: बागियों से नाम वापसी को लेकर दिनभर चर्चा करते रहे नेताभारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्षद प्रत्याशियों के टिकट वितरण से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं की बगावत खुलकर सड़क पर आने के बाद पार्टी के नेताओं ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्टी के नेता दिनभर ऐसे कार्यकर्ताओं से चर्चा करते रहे, जो निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। उन्हें पार्टी के अनुशासन का हवाला देकर नामांकन वापस लेने को कहा गया।पार्षद पद का प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर व पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का घेराव किया था। अपील समिति के सामने भी कई वार्डों के मामले गए थे, लेकिन शिकायतों को स्वीकार ही नहीं किया गया।पार्टी नेतृत्व को लिखित शिकायतों के साथ वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन भी किया गया। इससे पार्षद प्रत्याशी घबराए हुए हैं। उनका मानना है कि पार्टी के ही बागी प्रत्याशी वोटों का गणित गड़बड़ा सकते हैं। ऐसे में सांसद शेजवलकर के नेतृत्व में जिले की टीम ने मंगलवार को पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनसे नाम वापस लेने को कहा।उन्हें पार्टी के अनुशासन का हवाला दिया गया। पांच-छह कार्यकर्ताओं ने आज ही नाम वापस ले लिए हैं। बाकी कार्यकर्ता बुधवार को नामांकन वापस ले लेंगे। वार्ड 18 से भाजपा की बागी प्रत्याशी लक्ष्मी शर्मा के पति दिनेश शर्मा को सिंधिया ने गले लगाया।माला पहनाई और कहा,मुझे चिंता है तुम्हारी लेकिन फिलहाल नामांकन वापस लो। पार्टी की नीति के खिलाफ काम नहीं करना। दिनेश ने इस पर सहमति दी। जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं से बात करने का काम प्रत्याशियों के साथ पार्टी के नेता भी कर रहे हैं।दबाव के चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कमलनाथ को भेजा ई-मेलचर्चा के बाद सूची जारी की फिर भी प्रत्याशी बदला तो घर बैठना पसंद करूंगा: देवेंद्रनगर निगम चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विरोध और हंगामे से जूझ रही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के ई-मेल ने आलाकमान की धड़कनें बढ़ा दीं। इसमें उन्होंने घर बैठने की बात कही है। कहा जा रहा है कि वार्ड-21 के प्रत्याशी को बदलने का दबाव आने पर शर्मा ने ऐसा किया।मंगलवार को उन्होंने कहा कि पार्टी की सूची भोपाल मुख्यालय से लगभग एक सप्ताह की बैठक और चर्चा के बाद जारी की गई। अब इसमें विधायक के दबाव के कारण एक प्रत्याशी को बदलने की कोशिश की जा रहा है। प्रत्याशी बदलने की मांग एक नहीं, कई वार्डों से है। यदि इन्हीं मांगों को देखना है, तो फिर एक वार्ड से उन सभी वार्डों से प्रत्याशी बदले जाएं। उन्होंने कहा कि संगठन से ऊपर किसी एक विधायक के दबाव में एेसे काम करना है, तो मैं अब घर बैठना पसंद करूंगा।अध्यक्ष के बगावती तेवरों के बाद तत्काल पार्टी महासचिव अशोक सिंह उनसे मिलने रामबाग कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। अशोक सिंह का कहना था कि वह तो अभी भोपाल से ही आए हैं और अध्यक्ष से चुनाव की स्थिति जानने उनके घर चले आए।ग्वालियर में स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आधी रात व तड़के तक ग्वालियर पहुंचने की चर्चा चली। इस पर अशोक सिंह ने बताया कि जो भी मतभेद पैदा हुए थे, उनका समाधान हो गया है अब पूर्व सीएम नहीं आ रहे हैं। पूरी पार्टी एकमत है।वार्ड-33 के कार्यकर्ताओं ने गांधी उद्यान में दिया धरनावार्ड-33 में कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने की मांग को लेकर वार्ड-33 के कांग्रेस कार्यकर्ताओंओं ने गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। वार्ड- 33 में कार्यकर्ताओं ने विगत दिवस भी बैठक कर प्रत्याशी बदलने की मांग की थी।वार्ड 4,6 और 36 के आज ही बदले जाएंगे प्रत्याशीतीन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद वार्ड 6 से दीपक, वार्ड 4 मनु गार्डन राय व वार्ड 36 से सुनीता संजय नरवरिया के नाम पर सहमति बनी है।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल     |     गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |     कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे     |     मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!     |     गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…     |     शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़     |     23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार     |     साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374