Breaking
हाईप्रोफाइल स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की पूरी कहानी, रेप के बाद ऐसे किया बच्ची क... मानेगांव में अवैध ब्लास्टिंग से बिजली का पोल गिरा, अंधेरे में ग्रामीण सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हर साल खाली रह जाती हैं सीटें, यह कारण आया सामने आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस बदमाशों ने जहां फोड़े थे कारों के कांच, वहीं पुलिस ने निकाला उनका जुलूस नकली पुलिस बन घर में घुसे, शिक्षक ने पकड़ कर असली पुलिस के हवाले किया इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देग... पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार

इन तीन स्थितियों में व्यक्ति का जीवन अक्सर कष्टमय होता है

Whats App

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के दूसरे अध्याय के आठवें श्लोक के जरिए तीन स्थितियों का वर्णन किया है | आचार्य ने इन तीनों स्थितियों को ही व्यक्ति के लिए काफी कष्टकारी बताया है | कष्टं च खलु मूर्खत्वं कष्टं च खलु यौवनम्, कष्टात्कष्टतरं चैव परगृहेनिवासनम् | इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति, जवानी और दूसरों के घर में शरण लेना, ये तीनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए बेहद कष्टकारी हैं |
आचार्य ने इस श्लोक में पहला जिक्र एक मूर्ख व्यक्ति का किया है, क्योंकि एक मूर्ख व्यक्ति कभी सही और गलत में फर्क नहीं कर पाता, इस कारण वो हमेशा परेशान ही रहता है | उसके सामने कोई भी परिस्थिति होती है, तो वो उसे मैनेज नहीं कर पाता और दूसरों को इसका दोषी ठहराता है और स्वयं कुंठित रहता है |
दूसरा जिक्र है जवानी का, जवानी में व्यक्ति इसलिए परेशान होता है, क्योंकि इस बीच उसके मन में ढेरों इच्छाएं पैदा होती हैं | ऐसे में वो कभी संतुष्ट नहीं होता और कुछ न कुछ प्राप्त करने के लिए मन ही मन परेशान होता रहता है | इस कारण उसकी जवानी कष्ट में ही गुजरती है | प्रसन्न रहने के लिए सब्र और संतुष्टि बहुत जरूरी है |
मूर्खता और जवानी से भी कहीं ज्यादा कष्टकारी है किसी अन्य के घर में शरण लेना | जब आप किसी के घर में रहते हैं तो पूरी तरह से उस व्यक्ति पर आश्रित रहते हैं | उसके हिसाब से ही हमें सारे कार्य करने पड़ते हैं | ऐसी स्थिति किसी के लिए भी बेहद कष्टकारी होती है |

हाईप्रोफाइल स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की पूरी कहानी, रेप के बाद ऐसे किया बच्ची को टॉर्चर     |     मानेगांव में अवैध ब्लास्टिंग से बिजली का पोल गिरा, अंधेरे में ग्रामीण     |     सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू     |     बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हर साल खाली रह जाती हैं सीटें, यह कारण आया सामने     |     आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस     |     बदमाशों ने जहां फोड़े थे कारों के कांच, वहीं पुलिस ने निकाला उनका जुलूस     |     नकली पुलिस बन घर में घुसे, शिक्षक ने पकड़ कर असली पुलिस के हवाले किया     |     इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक     |     भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देगा     |     पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374