सीहोर: देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए पूरे जिले में इन दिनों जिला संस्कार मंच के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर मंच के ब्लाकाध्यक्ष हरगोविन्द दरबार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन में ग्रामीणों को आमंत्रित कर निशुल्क रूप से 100 से अधिक तिरंगे झंडों का वितरण किया गया और इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि संविधान और तिरंगा हमें जान से प्यारा है। इस तिरंगे की आजादी के लिए कई देशवासियों ने कुर्बानियां दी है। मंच के दौरान 500 से अधिक तिरंगे झंडों का वितरण किया जाएगा।संगोष्ठी के दौरान मंच के ब्लाक अध्यक्ष श्री दरबार ने बताया कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा संविधान संघात्मक भी है और एकात्मक भी। अभी जो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सार्थक बनाए जाने में सबकी भागीदारी हो इसके लिए हमारे द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मंच के द्वारा जिले के सभी ब्लाक श्यामपुर, दोराहा, सीहोर, इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी, रेहटी आदि में भी वितरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंच के द्वारा आगामी 15 अगस्त तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के बाद ही हम सभी को आजादी से जीने का अधिकार मिला है। उनके बताये मार्ग पर चलकर शहीदों द्वारा दी गयी आजादी को कायम रखना हम सभी का कर्तव्य है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
2 KM लंबी लाइन… भारी भीड़ से बिगड़े हालात, बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की मौत
गांधी परिवार ने छोड़ा रायबरेली का रण तो यूपी में क्या जीरो पर सिमट जाएगी कांग्रेस?
IPL 2024 में सारी ‘लड़ाई’ एक तरफ, विराट कोहली और रोहित शर्मा का घमासान एक तरफ, अभी तो प्रैक्टिस शुरू...
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बाबा रामदेव को झटका, सुनवाई में पेश होने का दिया आदेश
IPL में कमेंट्री करते नजर आएंगे सिद्धू, लोकसभा चुनाव से बनाई दूरी
नाराज पशुपति पारस का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, क्या लालू के साथ जाएंगे?
मंदिर की परिक्रमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जीवन में नहीं आएगा कोई संकट
5 भाषाएं, 150 से ज्यादा स्क्रीन्स और अमेरिका में रिलीज, ‘महादेव का गोरखपुर’ से रवि किशन रचेंगे इतिहा...
मायके वालों ने फंदे पर झूलती देखी बेटी की लाश, फूंक दिया ससुरालवालों का घर, सास-ससुर जिंदा जले
चुनाव पर पाबंदी या जेल… आचार संहिता नहींं मानी तो राजनीतिक दलों पर क्या एक्शन ले सकता है इलेक्शन कमी...