नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले कांग्रेस का साथ छोड़ा और फिर अपनी पार्टी बनाई लेकिन कुछ सफलता न मिलने के बाद अंतत: उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के दो दिन बाद ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत पर सवाल उठाया और कहा कि इससे न तो कांग्रेस को मदद मिलेगी और न राहुल गांधी को। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत की दावेदारी की खबरों पर उन्होंने कहा कि अगर गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन भी जाएंगे, तब भी पार्टी कौन चलाएगा, ये सभी जानते हैं।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पहली बात कि आपको ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत क्यों है? भारत पहले से ही मजबूती से एकजुट है और मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हां, आपको कांग्रेस को एकजुट करने की आवश्यकता हो सकती है और इसके लिए आपको इस यात्रा का उचित नाम देना चाहिए था। तब जाकर शायद इससे मदद मिलती।’ बता दें कि अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, सुनील जाखड़ और पंजाब यूनिट के मुखिया अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इस दौरान कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय भी कर लिया था। एक मीडिया चर्चा में ‘पंजाब और किसानों के हित को बेच दिया’ कांग्रेस की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘क्या मुझे उनसे प्रमाण पत्र की आवश्यकता है? सामान्य तौर पर पंजाब के लोग और विशेष रूप से किसान, मेरी साख को जानते हैं। मैं तीन कृषि कानूनों का विरोध करने और किसानों के विरोध का समर्थन करने वाले पहले लोगों में से था। भले ही मुझ पर कुछ भी आरोप लगाया जा सकता है, मगर निश्चित रूप से पंजाब और पंजाबियों के हितों से समझौता करने का आरोप नहीं।’
यह पूछे जाने पर कि वह अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं, कैप्टन ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी करना नहीं चाहता हूं क्योंकि अब मुझे पार्टी छोड़े लगभग एक साल हो गया है। दोबारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्या आप मानते हैं कि वहां कोई चुनाव होने जा रहा है? क्या कभी चुनाव हुए हैं? देश भर से प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं या आने लगे हैं कि अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके कहने का मतलब यह है कि यह सब 10 जनपथ से कंट्रोल हो रहा है? इस सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप सही निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान हैं। आखिरकार, यह पहली बार नहीं हो रहा है। आगे अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि लोगों के मन में सवाल है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे तब क्या वे पार्टी को नियंत्रित करेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘इसका जवाब आपके प्रश्न में ही है। जब अध्यक्ष के वास्तविक अथॉरिटी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो यह स्पष्ट है कि शो (पार्टी) कौन चलाएगा। जब उनसे पूछा गया कि तो क्या राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए? इस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसका सबसे अच्छा जवाब राहुल गांधी ने खुद दे दिया है, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? अंत में जब कैप्टन से पूछा गया कि क्या अशोक गहलोत एक अच्छे विकल्प हैं, तो अमरिंदर सिंह ने सवाल किया कि आखिर किसके लिए अच्छा है? कांग्रेस या…जो उन्हें अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर
कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?
Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक...
अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते
राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया
‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती
ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द
‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video
जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई!
थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल