Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

डिटेक्टिव स्टाफ ने बसंत विहार के पास पकड़े, पिस्तौल और कारतूस बरामद

Whats App

करनाल: लेती पुलिस।हरियाणा के  करनाल में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने हथियार के बल पर राहगीरों को लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे का सरिया व एक टॉर्च बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया।बसंत विहार के पास से काबूडिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज अनिल कुमार के ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के इंद्री रोड पर बसंत विहार की तरफ आने वाले रास्ते पर बुड्ढा खेड़ा माइनर पुलिया के पास आने जाने वाले राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और मौके से 3 आरोपियों को काबू कर लिया।जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम सौरभ उर्फ सोनू वासी गांव ढराना, सुमित उर्फ दादा वासी गांव भंडेरी सोनीपत व शक्ति वासी गांव रसूलपुर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे की सरिया व एक टॉर्च बरामद की गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर करनाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज​​​​​​ASI देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। नशा करने व अय्याशी करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के जिले करनाल, गुरुग्राम, जींद, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में हत्या करने, हत्या का प्रयास करने समेत विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे और कई बार जेल में सजा काट चुके थे। आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे थे।हत्या की वारदात में भी शामिलपुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सौरव उर्फ सोनू वर्ष 2015 में सुंढा नामक गैंग में शामिल हो गया था और गैंग के कहने पर लोगों के मर्डर करने की वारदातों को अंजाम देने लगा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में हत्या का एक मामला झज्जर में, दूसरा मामला जिला गुरुग्राम में, तीसरा मामला भी गुरुग्राम में व वर्ष 2017 में चौथा मामला जिला सोनीपत में हत्या करने के दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।आरोपी सौरभ ने एक आरोपी सुमित व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर हाल ही में कुछ दिन पहले गांव सर्फाबाद सफीदों जिला जींद में एक शराब ठेके से लूटपाट व लूटपाट करके आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों को आज दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374