Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

बिहार में कांग्रेस को जदयू ने दिया बड़ा झटका, दिग्‍गज कांग्रेसी सदानंद सिंह के पुत्र आए नीतीश कुमार के साथ

Whats App

पटना।  बिहार में सत्‍ताधारी पार्टी जदयू ने राष्‍ट्रीय स्‍तर की पार्टी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस दिग्गज रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के साथ ही भभुआ से कांग्रेस के प्रत्‍याशी रहे शंभू सिंह पटेल भी आज जदयू में शामिल हो गए। हाल ही में सदानंद सिंह का निधन हुआ है। उनके बेटे के जदयू में जाने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। दरअसल, पिता सदानंद सिंह की बीमारी के वक्‍त ही उनके बेटे और समर्थकों ने कांग्रेस नेतृत्‍व के व्‍यवहार पर नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि दिग्‍गज कांग्रेसी नेता के बीमार होने की जानकारी के बावजूद पार्टी आलाकमान से कोई मदद मिलना तो दूर कोई बड़ा नेता उन्‍हें देखने तक नहीं गया। इसके उलट बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़कर उनके इलाज की व्‍यवस्‍था की और हमेशा हाल-चाल लेते रहे

भभुआ के कांग्रेस नेता भी जदयू में आए

लंबी अवधि के बाद राजधानी में कोई मिलन समारोह एसके मेमोरियल हाल में आयोजित हो रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा विशेष रूप से मिलन समारोह में मौजूद हैं। शुभानंद के साथ उनके कई समर्थक और पंचायती राज के प्रतिनिधि भी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उनके अलावा भभुआ के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल भी जदयू में शामिल हो गए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जयंत राज, संजय सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा आदि भी मौजूद थे।

Whats App

भाजपा के पवन कुमार यादव से चुनाव हार गए थे शुभानंद

शुभानंद मुकेश ने पिछला विधानसभा चुनाव अपने पिता की पारंपरिक सीट कहलगांव से लड़ा रहा था। शुभानंद के पिता सदानंद सिंह ने नौ बार कहलगांव विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। पर शुभानंद कहलगांव सीट से चुनाव हार गए। भाजपा के पवन कुमार यादव ने उन्हें 42,893 वोट से हराया था।

मनोज बने जाप बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने शिक्षाविद मनोज वाजपेयी को पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोज कुमार वाजपेयी कैपिटल यूनिवर्सिटी कोडरमा के वाइस चांसलर हैं। पप्पू यादव ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है। प्रबुद्ध का मौन धारण करना किसी भी राष्ट्र के लिए शुभ नहीं होता। जनअधिकार पार्टी सेवादारी की राजनीति करती है। उम्मीद है कि मनोज वाजपेयी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी के नीति, सिद्धांत और कार्यों को देश के बुद्धिजीवियों के बीच ले जाएंगे। वहीं वाजपेयी ने कहा कि जन अधिकार  पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे बेहतर तरीके से निभाने की वे पूरी कोशिश करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी तथा सह प्रभारी नजमा अजीम खान का दो दिवसीय बिहार दौरा आज समाप्त हो गया। इन दोनों नेताओं का स्वागत पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने संगठन विस्तार को ले पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। अल्पसंख्यक बूथों पर पार्टी को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले इसकी रणनीति भी बनाई गई। नेताओं ने पहले सत्र की बैठक भाजपा कार्यालय दूसरी पटना सिटी में हुई। इन नेताओं के अंत में मो. दिलशाद के नेतृत्व में हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी भी की।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374