Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

जबलपुर आर्डनेंस फैक्ट्री में आग से झुलसे गंभीर नंद किशोर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाने की तैयारी

Whats App

जबलपुर। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के एफ-6 फिलिंग सेक्शन में हुए अग्नि-हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल नंद किशोर सोनी को एयर एम्बुलेंस से मुंबई भेजा जा रहा है। मुंबई की नेशनल बर्न यूनिट में उनका इलाज कराया जाएगा। नंदकिशोर के अलावा शेष सभी का उपचार निजी अस्पतालों में जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।ओएफके प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि नंद किशोर का शुक्रवार की दोपहर दो बजे एयर लिफ्ट कर मुबई ले जाया जाएगा। उनके लिए निर्माणी प्रबंधन ने दिल्ली से एयर एम्बुलेंस बुलवाई है। फैक्ट्री के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आहत कर्मचारियों के इलाज के लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। मामले की जांच के लिए बोर्ड आफ इंक्वारी का भी गठन किया जा चुका है। गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर ओएफके के एफ-6 सेक्शन में बारूद का मिश्रण बनाते समय हादसा हो गया था। इस हादसे के चलते अचानक बारूद में आग लग गई, जिसकी वजह से वहां मौजूद नंद किशोर सोनी, श्याम देव राजभर, करन आर्या, अंकित तिवारी, विजय कुमार और कालू राम मीणा आग में झुलस गए थे।
दूसरे संस्थान से मंगाई एम्बुलेंस
एक एंबुलेंस फिलिंग फायर स्टेशन में हमेशा खड़ी रहने का प्रावधान है, किंतु श्रमिक नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण वहां एंबुलेंस नहीं रहती। इसी के चलते गुरुवार को भी दुर्घटना होने पर एंबुलेंस आने में देरी हुई एवं दूसरी निर्माणियों से एंबुलेंस मंगाना पड़ी।
श्रमिक संगठनों के आरोप
निर्माणी में सुरक्षा नियमों की सरेआम अवहेलना की जा रही है नकली प्लांट व मशीनरी खरीदी गई है एवं पुराने मशीनों व प्लांटों में काम होता है। आईएनडीडब्ल्यूएफ उपाध्यक्ष अरूण दुबेका कहना है कि यहां अधिकारी- अनुभवी व योग्य की जगह सेटिंग के आधार पर पदस्थ किए जाते रहे हैं। फायर आफिसर एक ऐसे नान टेक्निकल जेडब्ल्यू को बनाया गया है, जिसे फायर के बारे में कुछ पता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी प्रशासन के बारे में नहीं जानते। नान फिलिंग के नए कर्मचारियों को फिलिंग-सेक्शन में पदस्थ किया जाता है और उनसे जबरन काम कराया जाता है। उन्हें रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जाता। ऐसी तमाम अनियमितताओं की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी हैं, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
कर्मचारियों का चल रहा है उपचार
घायल कर्मचारियों का उपचार चल रहा है। इस मामले में बोर्ड आफ इंक्वारी का गठन कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर को मुंबई ले जाने की तैयारी है।
-दिनेश कुमार, डीजीएम-ओएफके

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374