Breaking
गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो युवक ने ससुराल वालों को किया फोन.. बोला तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर ले जाओ झारखंड: रांची में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; 15 जख्मी बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो केंद्र भेज देता है CBI, NIA, NSG, संदेशखाली अभियान पर ममता का ... दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में…मोदी के ‘400 पार’ पर तेजस्वी का हमला सारे केस फर्जी, प्रधानमंत्री जी रक्षा कीजिए…धनंजय को जमानत मिलने पर बोलीं पत्नी श्रीकला बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1 क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम

हवाई यात्रा सुरक्षा के लिहाज से बेहतर हुई भारत की रैंकिंग दुनिया के टॉप 50 देशों में बनाई जगह

Whats App

नई दिल्ली। हवाई यात्रा सुरक्षा के मामले में देश की रैंकिंग बेहतर हुई है। इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (आईसीएओ) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत टॉप 50 देशों में 48वें स्थान पर है। भारत चार साल पहले 102वीं रैंकिंग पर हुआ करता था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डीजीसीए अधिकारी ने कहा कि रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है उसके बाद यूएई और दक्षिण कोरिया का स्थान है। इस सूची में चीन 49वें स्थान पर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने शनिवार को बताया कि नियामक ने भारत की सुरक्षा रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है और इसके परिणाम सामने हैं।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने पिछले महीने भारतीय विमानन क्षेत्र का सुरक्षा निरीक्षण ऑडिट पूरा कर लिया था। यह ऑडिट कानून संगठन व्यक्तिगत लाइसेंसिंग संचालन उड़ान योग्यता और हवाई अड्डा क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अब आईसीएओ ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत की स्थिति पिछले कुछ सालों से काफी बेहतर हुई है।
आईसीएओ ने डीजीसीए को 85.49 फीसदी अंक दिए हैं। इसके चलते भारत 48वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। आईसीएओ के अधिकारियों के मुताबिक सन 2018 में भारत का स्कोर 69.95 फीसदी था। आईसीएओ द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल (101वां स्थान) पाकिस्तान (100वां स्थान) और बांग्लादेश को 94वां स्थान मिला है। यही नहीं भारत का ईआई स्कोर चीन (49) इज़राइल (50) तुर्की (54) डेनमार्क (55) और पोलैंड (60) जैसे देशों से भी बेहतर है।

गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     युवक ने ससुराल वालों को किया फोन.. बोला तुम्हारी बेटी को मार दिया है आकर ले जाओ     |     झारखंड: रांची में भीषण सड़क हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी; 15 जख्मी     |     बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो केंद्र भेज देता है CBI, NIA, NSG, संदेशखाली अभियान पर ममता का हमला     |     दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में…मोदी के ‘400 पार’ पर तेजस्वी का हमला     |     सारे केस फर्जी, प्रधानमंत्री जी रक्षा कीजिए…धनंजय को जमानत मिलने पर बोलीं पत्नी श्रीकला     |     बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत     |     जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण     |     ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1     |     क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374