Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

अब व्हाट्सएप पर पाएं कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से करना होगा मैसेज।

Whats App

प्रदीप शर्मा-गोपालगंज।

गोपालगंज । जिले में वैश्विक महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। टीकाकरण की प्रक्रिया आसान करने को लेकर नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। अब टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को सर्टिफिकेट के लिए भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप आसानी से चंद मिनटों में ही अपने व्हाट्सएप पर कोरोना वैक्सीन की सर्टिफिकेट पा सकते हैं। इसको लेकर केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिसके माध्यम से कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र सीधे आपके मोबाइल पर मिल जायेगा। इसके लिए आपको आसान से तीन स्टेप को पूरा करना होगा। व्हाट्सएप पर मिले कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को आप सेव भी कर सकते हैं।

‘माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क’ से पाएं प्रमाण पत्र:
‘प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। अब कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र तीन आसान चरणों में ‘माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क’ से प्राप्त करें। संपर्क नंबर +91 9013151515 को सेव करें। व्हाट्सएप पर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप कर भेजें। ओटीपी डालें। अपना प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर हासिल करें।’

Whats App

क्या है पूरा प्रोसेस

• पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर +91 9013151515 को सेव करें
• फिर व्हाट्सएप चैट खोलकर कोविड सर्टिफिकेट टाइप करें
• ओटीपी कंफर्म करें

परिवार के सदस्यों का भी मिलेगा सर्टिफिकेट:

सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर +91 9013151515 को सेव करना है, (यहां इस बात का जिक्र करना जरूरी है कि वैक्सीन लेते समय आपने जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था उसी पर इस नंबर को सेव करना होगा.)| इस नंबर को सेव कर लेने के बाद अपना व्हाट्सएप खोलें| चैट बॉक्स में जाकर कोविड सर्टिफिकेट टाइप करें| ये टाइप के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी मिलेगा| इस ओटीपी को व्हाट्सएप चैट बॉक्स में ही टाइप करें और भेज (सेंड कर) दें| ध्यान रहे कि जो ओटीपी आपको मिलेगी उसी समयसीमा तीस सेंकेड तक ही होगी| अगर आपने परिवार के अन्य सदस्यों के वैक्सीनेशन के समय भी एक ही नंबर दिया है तो ओटीपी दर्ज करने के बाद उन सभी सदस्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा|

 

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374