Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

चीन ने निकारगुआ पर डाले डोरे, 1990 के बाद खोला दूतावास, ताइवान के दूतावास पर कब्‍जे से गदगद हुआ ड्रैगन

Whats App

मानागुआ। चीन ने निकारगुआ में वर्ष 1990 के बाद पहली बार अपना दूतावास खोला है। यह दूतावास शुक्रवार को खोला गया। बीजिंग ने यह कदम निकारगुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार की ओर से ताइवान के साथ रिश्ता तोड़ने के महज कुछ हफ्ते बाद उठाया है। विदेश मंत्री डेनिस मोंकाडा ने कहा कि दोनों देशों के बीच वैचारिक स्तर पर समानता है। इस मध्य अमेरिकी देश ने चीन के साथ 1985 में संबंध स्थापित किया था। लेकिन 1990 के राष्ट्रपति चुनाव में ओर्टेगा की हार के बाद निकारगुआ की नई राष्ट्रपति वायलेट चामोरो की सरकार ने ताइवान को मान्यता दी थी।

निकारगुआ ने गत वर्ष नौ दिसंबर को ताइवान के साथ संबंध तोड़ लिया और पिछले सप्ताह ताइवान के दूतावास एवं राजनयिक कार्यालयों को यह कहते हुए जब्त कर लिया कि ये चीन से संबंधित हैं। चीन ने अपना नया दूतावास दूसरी जगह खोला है और यह स्पष्ट नहीं है कि ताइवान भवन के साथ बीजिंग क्या करेगा।

वहीं चीन के इशारे पर निकारगुआ के दूतावास पर कब्जे से गुस्‍साए ताइवान ने कहा है कि वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने निकारगुआ के इस रवैये की निंदा करते हुए मध्य अमेरिकी देश की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया और मांग की कि उसकी संपत्ति जल्द वापस की जाए। ताइवान का कहना है कि वह अपनी राजनयिक संपत्ति की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेगा। ताइवान यह सुनिश्चित करेगा कि इस तरह के गैरकानूनी कार्य के लिए निकारगुआ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदार ठहराया जाए।

Whats App

वहीं निकारगुआ ने ताइवान के दूतावास से जुड़ी संपत्ति को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे देश के कैथोलिक चर्च को सौंप दिया है। निकारगुआ का कहना है कि ताइपे की संपत्ति चीन की है क्योंकि उनकी सरकार विश्व में केवल एक ही चीन को मान्यता देती है। दूसरी ओर चीन ने उस कंपनी की संपत्तियों पर रोक लगा दी है जिसकी स्थापना एक पूर्व ताइवानी अभिनेता और उनकी पत्नी ने की थी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374