Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

21 साल बाद भिलाई के चरोदा में कांग्रेस के निर्मल कोसरे बने महापौर तो कृष्णा चंद्राकर बने सभापति

Whats App

भिलाई । चरोदा निगम में 21 साल बाद कांग्रेस की शहर सरकार बन गई। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व गनियारी के पार्षद निर्मल कोसरे भिलाई चरोदा के पहले कांग्रेसी महापौर बन गए। उन्हें 24 पार्षदों का समर्थन मिला। भाजपा की प्रत्याशी नंदिनी जांगड़े को 16 पार्षदों का समर्थन मिला।

इसी तरह सभापति के लिए भिलाई चरोदा पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व सिरसा भाठा के पार्षद कृष्णा चंद्राकर सभापति नियुक्त किए गए। उन्हें भी 24 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ। भाजपा के चंद्र प्रकाश पाण्डेय को 16 पार्षदों का समर्थन हासिल हुआ।

महापौर और सभापति के लिए भाजपा को एक निर्दलीय पार्षद ने मत दिया। वहीं पांच निर्दलियों ने कांग्रेस को समर्थन दिया। बता दें कि भिलाई चरोदा निगम में कांग्रेस के 19, भाजपा के 15 तथा छह निर्दलीय पार्षद थे। भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद थी कि कम से कम तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन उन्हें मिलेगा और कांग्रेस में महापौर के लिए नहीं तो कम से कम सभापति के लिए क्रास वोटिंग होगी।

Whats App

परिणाम आते ही भाजपा में मायूसी छा गई तो पूरा कांग्रेस समर्थकों का उत्साह दो गुना हो गया। बता दें कि सन 2000 से कांग्रेस कभी यहां शहर सरकार नहीं बना पाई थी। सीधे चुनाव में कभी निर्दलीय तो कभी भाजपा से हार का सामना करना पड़ता था। इस बार पार्षदों के द्वारा चुने गए शहर सरकार में कांग्रेस ने बाजी मार ली। बता दें कि भिलाई चरोदा निगम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह नगर भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को देखते हुए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी थी।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374