Breaking
जून में होगी पुराने पाठ्यक्रम वाले UG अंतिम वर्ष की परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षाएं 30 मई तक खुद शहंशाह पर मेरे भाई को बोलते हैं शहजादा…प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा... पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान...द्रोपती के ह... कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग...

हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान

Whats App

कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर पुलिया से नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर को मामूली रूप से चोटें आई हैं।

पेंड्रा गौरेला से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली मुख्यमार्ग में हर्राटोला गांव के पास स्थित पुलिया में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर पुलिया से नीचे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक और क्लीनर को मामूली रूप से चोट आई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुलिया में आए दिन हादसे होते हैं। पर स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

गौरेला से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पर हर्राटोला गांव के पास स्थित पुलिया जो मोड़ पर स्थित है। मोड़ पर होने की वजह से यहां पर आए दिन हादसे होते हैं। बीती रात भी यहां पर एक ट्रेलर जो कोयला लेकर कोरबा से मध्यप्रदेश के जैतहरी स्थित मोजर वेयर पॉवर प्लांट जा रहा था। अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक और क्लीनर को चोटें आई पर वे खतरे से बाहर है।

स्थानीय लोगो की माने तो मुख्य मार्ग होने की वजह से गौरेला से हर्रा टोला वेंकट नगर होते हुए मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात काफी रहता है। लेकिन, हर्रा टोला का पुल है इसमें मोड़ की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। सप्ताह में एक दो बार यहां पर कोई ना कोई दुर्घटना होती ही है। ग्रामीणों की मांग पर भी प्रशासन समस्या को ठीक नहीं कर रहा है।

 

जून में होगी पुराने पाठ्यक्रम वाले UG अंतिम वर्ष की परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षाएं 30 मई तक     |     खुद शहंशाह पर मेरे भाई को बोलते हैं शहजादा…प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना     |     दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा… पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान…द्रोपती के हौसले ने तोड़े कई रिकॉर्ड     |     कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374