Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

हमलावर ने स्कूल में की फायरिंग, सात की मौत

Whats App

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। घटना नैशविल क्रिश्चियन स्कूल की है। गोलीबारी में सात लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है हमलावर एक युवती थी। संदिग्ध ने एक साइड दरवाजे के प्रवेश द्वार के माध्यम से इमारत में प्रवेश किया। उसे दूसरी मंजिल पर पुलिस ने घेरा। जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सोमवार को टेनेसी के नैशविले में एक स्कूल में गोलियां बरसाईं। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही कई लोग गोलियों की चपेट में आ गए। कई के मारे जाने या घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

बंदूक हिंसा राष्ट्र की आत्मा को चोट पहुंचा रही…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्कूल में हुई शूटिंग की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए इसे ‘बीमारी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को बंदूक हिंसा को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने होंगे। बाइडन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका में बंदूक हिंसा राष्ट्र की आत्मा को चोट पहुंचा रही है। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से हथियारों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

शूटर ने बनाई थी कई जगहों पर हमले की योजना

नैशविले पुलिस ने ट्विटर के जरिए बताया कि कॉन्वेंट स्कूल कोवेनेंट प्रेस्बिटेरियन चर्च में एक गोलीबारी की घटना हुई है। हमलावर को एमएनपीडी (मेट्रोपॉलिटन नैशविले पुलिस विभाग) ने घेर लिया और उसे मार गिराया गया। पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटर ने कई जगहों पर हमले की योजना बनाई थी।

बीते दिन गुरुद्वारे में फायरिंग हुई थी

इससे पहले कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में रविवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) एक गुरुद्वारे में फायरिंग की खबरें सामने आई थीं। यहां तीन लोगों के बीच बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। इन दोनों की हालत गंभीर है। काउंटी के शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया कि यह गोलीबारी तीन जानने वालों के बीच हुई है। पुलिस ने इसे हेट क्राइम (नफरती अपराध) का केस नहीं माना है।

क्या था पूरा घटनाक्रम?

सैक्रामेंटो काउंटी के शेरिफ के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग की यह घटना नफरती अपराध से नहीं जुड़ी है, क्योंकि गोलीबारी में शामिल तीनों लोग परिचित थे। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पहले दो लोगों में हाथापाई हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध ने अपनी बंदूक निकाल ली और लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद जिस व्यक्ति को गोली नहीं लगी थी, उसने बंदूक निकालकर पहले शूटर पर गोलियां दाग दीं और मौके से भाग निकला।

 

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374