Breaking
‘दो नाव पर सवार जिंदगी, हमने अपनी…’, खेसारी संग काम कर चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस का फ्लैट में मिला शव पहले भी कहा था, लेकिन नहीं आए… राहुल और प्रियंका गांधी के राम मंदिर आने की खबरों पर मुख्य पुजारी ने ... आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस… शाह ने दी गारंटी तो भागवत बोले- संघ हमेशा से रहा पक्षधर कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव

बंगाल में बेकाबू हुआ कोरोना, अभिषेक की सलाह- दो महीने के लिए राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाएं रोक

Whats App

 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच सभी राजनीतिक कार्यक्रमों और धार्मिक समारोहों पर अगले दो महीनों तक रोक लगा दी जानी चाहिए। डायमंड हार्बर के सांसद बनर्जी से जब चार नगर निगमों के आगामी चुनावों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मामला अदालत के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग (एससी) उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग से उस याचिका पर एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।

दिन में अपने निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के सांसद के रूप में, मैं केवल यह कह सकता हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में क्या करने की जरूरत है। क्षेत्र में 28 फरवरी तक कोई राजनीतिक बैठक या बड़ा धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा। 100-200 से अधिक लोगों की सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी।” बनर्जी ने कहा कि जल्द ही डबल मास्क निर्वाचन क्षेत्र में अनिवार्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, डायमंड हार्बर में कोविड​​​​-19 मामलों की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

टीएमसी सांसद ने कहा, ‘‘मेरा विचार है कि अगले दो महीनों तक सभी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों, सब कुछ बंद कर दिया जाना चाहिए। मानव जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।” शनिवार से शुरू हुए गंगासागर मेले के बारे में उन्होंने कहा कि उपस्थित लोगों को उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी दलों को कोविड-19 के खतरे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। यह राजनीतिक लड़ाई में शामिल होने का समय नहीं है। आइये, हम सभी पहले वायरस से लड़ें।” बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर टीएमसी सांसद ने “राजनीतिक गतिविधियों को रोकने की बात की है, तो उनके विचार का स्वागत है।’

Whats App

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि उनकी पार्टी दावा कर रही थी कि भाजपा चुनाव स्थगित करना चाहती है क्योंकि वह हार से डरती है। सत्तारूढ़ टीएमसी का आधिकारिक रुख वास्तव में क्या है?” कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी समय से निकाय चुनावों को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। एसईसी और सरकार ने इस सब के दौरान हम पर कोई ध्यान नहीं दिया।” माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने सुझाव दिया कि निर्णय लेने से पहले एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही राज्य प्रशासन और पक्षपातपूर्ण एसईसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।”

‘दो नाव पर सवार जिंदगी, हमने अपनी…’, खेसारी संग काम कर चुकी भोजपुरी एक्ट्रेस का फ्लैट में मिला शव     |     पहले भी कहा था, लेकिन नहीं आए… राहुल और प्रियंका गांधी के राम मंदिर आने की खबरों पर मुख्य पुजारी ने क्या कहा     |     आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस… शाह ने दी गारंटी तो भागवत बोले- संघ हमेशा से रहा पक्षधर     |     कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला     |     हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374