Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

खुशी कपूर हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर होम क्वारंटाइन

Whats App

नई दिल्ली। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। सोमवार को पूरे देश में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के नये केस सामने आये हैं। पिछले कुछ दिनों से मनोरंजन इंडस्ट्री में भी कोरोना का असर देखा जा रहा है और अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्रीज के कई सेलेब्रिटीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब खबर आ रही है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। खुशी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बोनी और जाह्नवी होम क्वारंटाइन में हैं।

खुशी कपूर ने दूसरे सेलेब्स की तरह अपने पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर नहीं की है, मगर मीडिया रिपोर्ट्स में बीएमसी के हवाले से उनके पॉजिटिव होने का दावा किया जा रहा है। ई-टाइम्स के अनुसार खुशी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और बीएमसी(BMC) ने उन्हें होम क्वारंटाइन होने के लिए कहा है।

बता दें, जाह्नवी कपूर ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो थर्मामीटर से अपना तापमान चेक करती नजर आईं। जाह्नवी ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बहन खुशी कपूर के साथ बेड पर थीं। जाह्नवी ने इस फोटो के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘साल का वह समय फिर से’ (that time of year again)।

Whats App

अर्जुन कपूर भी हो चुके हैं पॉजिटिव

कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी और खुशी कपूर के भाई अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोविड पॉजिटिव हो गये थे। उनके साथ ही जाह्नवी की कजिन रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी भी कोविड-19 संक्रमित हो गए थे। हालांकि, चारों ही अब कोरोना निगेटिव हो गये हैं।

फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ मे नजर आएंगी। खुशी कपूर भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस बात की जानकारी उनके पापा बोनी कपूर ने दी थी। जाह्नवी की तरह खुशी भी बोनी कपूर के साथ डेब्यू न कर, परिवार से बाहर किसी और निर्देशक के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करेंगी। हालांकि, उनके डेब्यू को लेकर अभी तक कुछ ठोस जानकारी नहीं दी गयी है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374