Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

जबलपुर में जिस बका से दंपती की हत्या की गई थी, उसे तलाशने टेमर नदी में उतरे गोताखोर

Whats App
जबलपुर। जिस बका से हमला कर दंपती की हत्या की गई थी, गोताखोर टेमर नदी में उसकी तलाश करते रहे। गुरुवार को सुबह से टेमर नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। पुलिस लगातार दो दिनों से टेमर नदी में रेस्क्यू चला रही है। परंतु बका की तलाश पूरी नहीं हो पाई।
घटना चौरई बरगी निवासी सुमेरी लाल कुलस्ते 60 वर्ष एवं उसकी पत्नी सिया बाई 55 वर्ष की हत्या से जुड़ी है। हत्या के आरोप में पुलिस ने सुमेरी के भतीजे चौरई निवासी दयाराम कुलस्ते 27 वर्ष को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से रिमांड लेकर दयाराम से बका जब्त करने की कोशिश की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने टेमर नदी में बका फेंका था। पुलिस ने दयाराम को कोर्ट से रिमांड पर लिया है। आज गुरुवार शाम को उसकी रिमांड अवधि खत्म होने वाली है।
Whats App
यह है मामला: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि नौ जनवरी की रात करीब नौ बजे दयाराम ने अपने बड़े पिता सुमेरी व बड़ी मां सिया बाई की हत्या कर दी थी। सुमेरी व सिया बाई घर से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। जादू टोना के संदेह व पैतृक संपत्ती के बंटवारे के विवाद के चलते वह घर से बका लेकर झोपडी के पास पहुंचा। जहां सुमेरी व सिया बाई झोपडी के भीतर खटिया पर सो रहे थे। उसके दोनों के सिर पर बका से 3-4 बार हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई थी। दोनों की हत्या करने के बाद दयाराम ने खटिया के नीचे लकडि़यों का गट्ठा रखकर केरोसिन डालकर उसमें आग लगा दी थी। जिसके बाद झोपड़ी के पास बंधी गाय व बैल काे नुकसान की रस्सी को चाकू से काटकर उन्हें भगा दिया था। वारदात के बाद खेत में चाकू फेंककर वह टेमर नदी पहुंचा। जहां गहरे पानी में बका फेंक दिया। वहीं अपने कपड़े धोए और घर जाकर सो गया। अगले दिन वह हिनौतिया भोई में अपने साले के पास चला गया। 10 जनवरी को सुबह हत्याकांड का पता चला। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटनास्थल का जायजा लिया था। मामले में दयाराम को गिरफ्तार किया गया था।
फिर रिमांड की मांग: जिस बका से दंपती की हत्या की गई थी, उसका मिलना पुलिस आवश्यक मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि दयाराम ने जिस जगह पर बका फेंकना बताया था। गोताखोरों ने वहां चुंबक की सहायता से उसकी तलाश की परंतु सफलता नहीं मिली। गुरुवार शाम तक बका न मिलने की स्थिति में कोर्ट से दोबारा पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374