Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

माँ ने जिस बेटे के लिए रखा था जिउतिया व्रत उसे अपराधियों ने उतरा मौत के घाट.(सुनामी एक्सप्रेस)

Whats App

DESK-बेगूसराय।जिले के सिंघौल ओपी क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या 16 इटवा में अपराधियों ने एक दुकानदार की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार रात को अज्ञात अपराधियों ने 26 वर्षीय किराना व्यवसायी अभिषेक कुमार उर्फ मुचुक की गोली मारकर हत्या कर दी।

शातिर अपराधियों ने कांड को इतनी चतुराई के साथ अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। घटना के डेढ़-दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने मुचुक के परिजनों को इसकी सूचना दी। देर रात सूचना मिलने पर सिंघौल ओपीध्यक्ष दीपक कुमार और सदर एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हत्या की जानकारी मिलते ही पसरा मातम

Whats App

अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए मृतक अभिषेक की मां ने भी जीवित पुत्रिका (जितिया) का व्रत रखा था। लेकिन बेलगाम अपराधियों ने एक मां की कोख उजाड़ दी। हत्या की जानकारी मिलते ही मुचुक की मां-बहन, भाई, पिता और सगे संबंधी पछाड़ खाकर गिर पड़े और दहाड़ मारकर रोने लगे।

अभिषेक के पिता अमर शंकर कुंवर उर्फ अशोक कुंवर ने बताया कि उनका बड़ा अभिषेक जीडी कॉलेज में एमएससी का छात्र था। दो महीने पूर्व ही उसने घर से थोड़ी दूरी पर किराना दुकान खोली थी। पीड़ित पिता ने बताया की उनके पुत्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी को सजा दिलाने की मांग की है। इस घटना के बाद इटवा ग्राम में मातम पसरा हुआ है। लोगों में बढ़ते अपराध के प्रति गुस्सा भी देखा जा रहा है।

प्रेम प्रसंग या जीडी कॉलेज प्रकरण से जुड़ा हो सकता है मामला

कुछ दिन पूर्व जीडी कॉलेज कैंपस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ युवक हथियार के बल पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली गलौज करते नजर आ रहे थे। इसमें से एक आरोपित इटवा का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि कहीं इस हत्याकांड के पीछे जीडी कॉलेज प्रकरण तो नहीं है।

वहीं अभिषेक अविवाहित था। कहीं हत्याकांड के पीछे कोई प्रेम प्रसंग का मामला तो नहीं है। सिंघौल ओपीध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे के सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई सुराग पुलिस के हाथ लगेगा।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374