Breaking
विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बा... गांव की सुख - शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत.. इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई..

नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा- अब बिहार विधानसभा में बनेगा Digital Museum

Whats App

पटनाः नीतीश सरकार नें ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा। इस म्यूजियम में लाइब्रेरी सहित बिहार विधानसभा के सभी डॉक्युमेंट और वर्तमान की जानकारियों को डिजिटल किया जाएगा। जदयू ने इस बारे में पूरी जानकारी अपने Koo ऑफिशियल हैंडल से दी है। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम के माध्यम से लोग विधानसभा के 100 साल का इतिहास जान सकेंगे।

बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समारोह ऐतिहासिक बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष पर बिहार के नौजवानों व आम लोगों को भी तोहफा मिलेगा। इन्हें यहां की लाइब्रेरी में जाकर जानकारी लेने और ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने का मौका मिलेगा। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। लाइब्रेरी सहित विधानसभा के तमाम डाक्टयूमेंट को डिजिटल किया जाएगा। इसके 2 फायदे होंगे- एक तो सभी ऐतिहासिक तथ्य सुरक्षित हो जाएंगे, दूसरा इन्हें डिजिटल माध्यम से देखा-पढ़ा जा सकेगा।

Whats App

शताब्दी वर्ष के एक बड़े निर्णय के तहत बिहार विधानसभा के आजादी के बाद गणतंत्र पूर्व के सफरनामा को एक संग्रहालय की शक्ल में सजाया जाएगा। इस डिजिटल म्यूजियम में बिहार के अब तक के नामचीन राजनेताओं के विधायी कार्यों से जुड़ी यादें संजोई जाएगी। उनके अच्छे विचार और सदन में उनके प्रमुख भाषण के अंश लोगों के लिए संग्रहालय में उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपलब्ध सामग्रियों की कैटलॉगिंग करवाई जाएगी, वर्षवार और घटनाक्रमवार चीजें इस संग्रहालय में हों, इसे सुनिश्चित किया जाएगा ताकि इन्हें जानने-समझने की चाहत रखने वाले अध्येताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इससे गुजरने में सहूलियत हो।

विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध     |     भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग     |     उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया     |     मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात     |     गांव की सुख – शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा     |     साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर     |     पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral     |     गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण     |     छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत..     |     इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374