Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

नीतीश के ‘बिहारी राष्ट्रपति’ कहने पर गदगद हुए कोविंद, बोले- बिहार आता हूं तो लगता है अपने घर आया हूं

Whats App

पटनाः बिहार से विशेष लगाव रखने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब उन्हें ‘बिहारी राष्ट्रपति’ कह रहे थे तब वह हृदय से गदगद महसूस कर रहे थे।

रामनाथ कोविद ने गुरुवार को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया और कहा, ‘‘जब मुझे मुख्यमंत्री जी बिहारी राष्ट्रपति के रूप मे संबोधित कर हरे थे तब मैं हृदय से गदगद महसूस कर रहा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की यह धरती है और प्रदेश के राज्यपाल रहे डॉ. जाकिर हुसैन भी बाद में देश के राष्ट्रपति बने। उन्होंने जो विरासत छोड़ी है उसे आगे बढ़ाने का दायित्व मुझे मिला है। सचमुच जब मैं बिहार आता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपने घर में आया हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि कभी कभी उनके सचिवालय में लोग यह सवाल कर देते हैं कि बिहार सरकार का निमंत्रण हो तो आप कभी टालमटोल नहीं करते, इस पर मैं कहता हूं बिहार से मेरा नाता केवल राज्यपाल के तौर पर ही नहीं रहा है बल्कि कुछ और भी नाता है। उसी नाते को मैं कभी-कभी ढूंढता रहता हूं और कभी-कभी उसकी चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध को इस धरती पर ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्होंने सबको एक पद्धति विपस्यना दी है। बुद्ध स्मृति पार्क में विपस्यना केंद्र के निर्माण में उनका भी कुछ योगदान रहा और उसे मुख्यमंत्री ने आगे बढ़ाया। इसके लिए वह उन्हें हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Whats App

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस समारोह में अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार से खास रिश्ता रहा है। वह दो वर्ष तक बिहार के राज्यपाल रहे और राज्यपाल रहते हुए सीधे राष्ट्रपति बने। उन्हें वह बिहारी भी कहते हैं। कोविंद से उनका संबंध बहुत ही मधुर है। इस कारण वह अक्सर कहते हैं असली बिहारी आप ही हैं।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374