Breaking
गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ... भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार

बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: भोजपुर में अक्षय कुमार तो पटना में धर्मेंद्र जीते, बक्‍सर में मुखिया का चुनाव हारे लालू

Whats App

पटना। बिहार में चौथे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना के परिणाम अब लगातार आने शुरू हो चुके हैं। इसमें जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य, सरपंच व पंच के पदों के लिए 88137 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। इस बीच भोजपुर जिले में सेदहां पंचायत व जमुई की सारेबाद पंचायत से पहले परिणाम आए। बक्‍सर की हकीमपुर पंचायत से भी आरंभिक दौर में परिणाम आया। परिणाम लगातार आते जा रहे हैं। पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result LIVE UPDATES : 

10:38 AM- बांका के बभनगामा से बाबूराम किस्‍कू 504 वोट से जीते। मुखिया के चुनाव में उन्‍होंने जीत दर्ज की है। उधर पूर्णिया के धमदाहां की 20 पंचायतों में मतगणना जारी है।

Whats App

10:30 AM- मुंगेर के असरगंज प्रखंड की सात पंचायतों में मतगणना जारी। अमैया पंचायत से हसिया देवी मुखिया का चुनाव जीतीं। लखीसराय के रामगढ़ चौक की आठ पंचायतों की मतगणना कुछ देर पहले शुरू हो चुकी है।

10:20 AM- किशनगंज की हालामाला पंचायत से मो. इसहाक ने मो. एहतशाम को मुखिया के चुनाव में पराजित किया। बांका के बौंसी प्रखंड की अंगारो पंचायत में अर्चना देवी तो बभनगामा में बाबूराम किस्‍कू मुखिया का चुनाव जीते

10:15 AM- मतगणना के परिणाम लगातार आ रहे हैं। पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड की पश्चिमी सरोत्‍तर पंचायत पर पर मुखिया पद पर माला देवी विजसी रहीं। ढ़ाका के गवनद्री से ताहरा खातून बनीं मुखिया।

10:10 AM- बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया लालू प्रसाद को विनोद सिंह ने मुखिया का चुनाव हराया। भोजपुर के तरारी प्रखंड की सेदहां पंचायत में अक्षय कुमार मुखिया का चुनाव जीते। पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड की धाना निसरपुरा पंचायत में धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल मुखिया का चुनाव जीते हैं।

09:50 AM- पूर्वी चंपारण के ढ़ाका की गहई पंचायत से रागिनी देवी व करसहिया से मेनका देवी चुनाव जीतीं। ढ़ाका की निवर्तमान प्रखंड प्रमुख खुशबुन नेशा विजयी रहीं। केसरिया के पूर्वी सरोत्‍तर से मुखिया पद पर इंदु देवी जीतीं।

09:45 AM- मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की जमालाबाद पंचायत से मुखिया पद पर सुमित्रा देवी जीतीं। बक्‍सर के इटाढ़ी के प्रखंड प्रमुख रमन चौहान चुनाव हारे, जिन्‍हें हकीमपुर की पंचायत समिति सीट पर मधुकर गुप्ता ने शिकस्त दी। कैमूर के चांद की विउरी पंचायत से बीडीसी प्रमोद साहनी चुनाव जीते, वहीं विउरी पंचायत से प्रतिमा सिंह मुखिया पद से चुनाव जीत गईं हैं।

09:39 AM- औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड का पंचायत चुनाव परिणाम

पौथू पंचायत में डिम्पल कुमारी ने निवर्तमान मुखिया मंजू देवी को 509 वोटों से हराया। इटार पंचायत में विमला देवी ने निवर्तमान मुखिया अजमेरी खातून की जमानत जब्त करा दी है।

09:30 AM- बांका के बौसी प्रखंड की 14 पंचायतों के विभिन्न पदों के 1349 उम्मीदवारों को मिले वोटों की गिनती शुरू जारी है। परिणाम सुबह 10 बजे से  आने की उम्‍मीद है। पहले डहुआ पंचायत का परिणाम आएगा।

09:27 AM- मतगणना केंद्रों पर प्रत्‍याशियों के समर्थकों क भारी भीड़ उमड़ रही है। मतगणना वाले शहरों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया गया है। कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क दिख रही है।

09:15 AM- बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की 15 पंचायतों की मतगणना चल रही है। पहला परिणाम हकीमपुर पंचायत का आया, जिसमें नए प्रत्याशी विनोद सिंह ने निवर्तमान मुखिया लालू प्रसाद को 223 मतों से हराकर बाजी मार ली है।

09:10 AM- भोजपुर जिले में सेदहां पंचायत से आया पहला परिणाम। पहली बार सातवीं पास 22 वर्ष के अक्षय कुमार छह वोट से जीते। अब धीरे-धीरे परिणामों के आने का सिलसिला तेज होगा। उधर, जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड से भी पहला परिणाम घोषित किया जा चुका है। वहां की सारेबाद पंचायत से 261 मतों के अंतर से मुखिया प्रत्याशी गुरुदयाल यादव चुनाव जीते हैं।

09:00 AM- कैमूर के मोहनिया बाजार समिति मतगणना केंद्र पर मतगणना की तैयारियां जारी हैं। उधर, कटिहार के  तीन गछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती करीब एक घंटा विलंब से अब शुरू हाेने जा ही है।

08:45 AM- पंचायत चुनाव की मतगणना शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार तक जारी रहेगी। हर निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने के साथ-साथ नतीजे भी घोषित किए जाते रहेंगे। कुछ देर बाद से परिणाम आने लगेंगे।

08:20 AM- पटना जिले के बिहटा प्रखंड में मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। यहां गुरुवार को ही चुनाव ड्यूटी में लगाए गए एक शिक्षक की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। इसे देखते हुए भी प्रशासन सतर्क है।

08:00 PM- बिहार के 53 प्रखंडों की 797 पंचायतों के प्ंचायती राज जनप्रतिनिधियों के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 88137 प्रत्याशियों की मतगणना शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें कुछ जगह अभी मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां कुछ हीं देर में मतगणना आरंभ हो जाएगी।

07:45 AM- अब 15 मिनट बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके आधे घंटे बाद से परिणाम आने लगेंगे, ऐसी संभावना है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पदवार अलग-अलग मतगणना की व्‍यवस्‍था की गई है।

07:25 AM- मतगणना में अगर हार-जीत का अंतर नौ वोट तक रहता है तो प्रत्याशी पुनर्मतगणना करा सकते हैं। संबंधित बूथ या पंचायत की पुनर्मतगणना के बाद हीं चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। पुनर्मतगणना के बाद फिर पुनर्मतगणना नहीं की होगी।

07:00 AM- राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर कर्मियों काे सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। प्रत्‍याशी व उनके प्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक भी आ रहे हैं।

06:30 AM- चौथे चरण की मतगणना आज है, लेकिन 3220 प्रत्याशी पहले हीं निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें एक मुखिया के अलावा 115 वार्ड सदस्य और 3104 पंच शामिल हैं। । इसके साथ हीं ग्राम पंचायत समिति सदस्यके सात तथा ग्राम कचहरी पंच के 140 पदों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

06:00 AM- त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरा का मतदान बुधवार को हुआ था। इसमें कुल 58.65 फीसद वोट पड़े थे। राज्य में सर्वाधिक 86 फीसद वोटिंग बांका जिले में तो न्‍यूनतम 42.50 फीसद वोटिंग भोजपुर में हुई थी।

गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |     लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया     |     एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |     भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान     |     बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374